कस्बा अजीतवाल में रविवार सुबह करीब ढाई बजे एक मजदूर ने मोदी को हटाने की मांग करते हुए बिजली के सौ फुट ऊंचे टावर से छलांग लगाकर जान दे दी। लोगों के मनाने पर वह नहीं माना। फिर पुलिस को बुलाया गया, लेकिन युवक इतना जिद्दी थी कि वह पुलिस ने मनाने पर भी नहीं माना। युवक ने पुलिस को यह कहते हुए चेतावनी दी कि उसे बचाने की कोशिश की गई तो वह छलांग लगा देगा। किसी अनहोनी के चलते पुलिस को फायर ब्रिगेड भी बुलानी पड़ी। युवक की चेतावनी न मानते हुए पुलिस ने कुछ लोगों को टॉवर पर चढ़ा दिया। यह देख युवक बिजली की लाइनों से लटक गया। आखिरकार युवक ने छलांग लगा दी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। एक जिंदगी पल भर में खत्म हो गई।