पंचकूला में उस समय साबुन की 'नदी' बह निकली, जब 28 हजार लीटर तरल साबुन से भरा एक टैंकर मजारी चौक पर हाईवे पर पलट गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने सड़क को बंद कर दिया। दोपहिया वाहन चालक साबुन में फंसकर फिसल गए। इससे कई लोग चोटिल भी हुए। हाईवे पर जाम के हालात भी बने। ड्राइवर के मुताबिक, बेहद मुश्किल से उसने ट्रक को संभाला, लेकिन ट्रक पलटने से नहीं बचा। टायर लॉक होने से हादसा हुआ। पुलिस ने सड़क को बंद कर दिया।