फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के वो पांच रहस्य, जिन्हें आज तक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए

Sun, 15 Sep 2019 10:10 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पेरु का प्राचीन पत्थरों का मंदिर - फोटो : Social media
यह दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है। विज्ञान के लिए ये उपलब्धि है कि कुछ रहस्यों को सुलझा लिया गया है, लेकिन आज भी दुनिया में ऐसे कई रहस्य हैं, जिन्हें सालों से वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही रहस्यों से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
पेरु का प्राचीन पत्थरों का मंदिर - फोटो : Social media
पेरु में एक पौराणिक मंदिर है साकसेगेमन मंदिर। इस मंदिर के परिसर में बड़े-बड़े पत्थरों की एक दीवार है। इसकी सबसे खास बात ये है कि सभी पत्थर आपस में जुड़े हुए हैं, लेकिन आज तक ये रहस्य ही बना हुआ है कि इन पत्थरों को जोड़ने के लिए किस चीज का इस्तेमाल किया गया था और हजारों साल पहले ये पत्थर इतनी बारीकी से कैसे तराशा गया होगा और एक-दूसरे के ऊपर रखा गया होगा। 
विज्ञापन

3 of 6
गेट ऑफ सन, बोलीविया - फोटो : Social media
बोलिविया में एक जगह है टिवानाकु, जिसे रहस्यमयी शहर कहा जाता है। कहते हैं कि हजारों साल पहले यहां एक आबाद शहर हुआ करता था। यहां एक दरवाजा है, जिसे 'गेट ऑफ सन' कहा जाता है, वो आज भी रहस्य ही बना हुआ है। वैज्ञानिकों को लगता है कि इस गेट की मदद से उस समय ग्रहों की स्थिति का अंदाजा लगाया जाता होगा। हालांकि इसके बारे में सटीक जानकारी किसी को भी नहीं पता।    

4 of 6
योनागुनी का डूबा शहर, जापान - फोटो : Social media
जापान में एक गोताखोर किहाचिरो अराताके को समुद्र में डूबे एक विशाल ढांचे की खोज की थी, जिसे योनागुनी का डूबा शहर कहते हैं। माना जाता है कि यह ढांचा 10 हजार साल पहले डूब गया था। वैज्ञानिकों का मानना है कि पाषाण युग के बाद इंसान जब पहली बार गुफाओं से बाहर निकले तो उन्होंने ऐसा ढांचा बनाया होगा। हालांकि यह सिर्फ एक अनुमान है, सच्चाई नहीं। 
विज्ञापन

5 of 6
पत्थर की विशाल गेंदें - फोटो : Social media
कोस्टा रिका में पत्थर की कई विशाल गेंदे हैं, जो साल 1930 में पौधों की रोपाई के दौरान मिली थीं। खास बात ये है कि पत्थर की ये गेंदें बिल्कुल गोल हैं। अब इन गेंदों को किसने बनाया, क्यों बनाया, ये रहस्य ही है। पौराणिक कथाओं की मानें तो इन गेंदों में सोना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिस्त्र का अधूरा स्तंभ - फोटो : Social media
मिस्त्र में खुदाई के दौरान एक विशाल स्तंभ मिला था। 42 मीटर लंबा यह स्तंभ करीब 1200 टन वजनी है। इतिहासकारों की मानें तो निर्माण के दौरान पत्थर में दरार आने की वजह से इसे अधूरा छोड़ दिया गया, लेकिन ये बात अब तक एक रहस्य ही है कि इतना विशाल स्तंभ कैसे उठाया जाता? 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें