दुनिया में लोगों को तरह-तरह की बीमारियां होती हैं, जिनका कोई इलाज नहीं है। ऐसी ही कुछ बीमारी से ग्रसित रिले हॉर्नर भी हैं, जिससे वो बेहद परेशान हैं। डांस एक्ट के दौरान 16 साल की किशोरी रिले हॉर्नर के सिर में चोट लग गई, जिसके बाद वह कोई भी चीज दो घंटे से ज्यादा याद नहीं रख पाती हैं। हर दो घंटे के बाद वह उसके साथ होने वाली हर घटना भूल जाती हैं। न ही कोई चीज याद रहती है और न ही किसी के साथ हुई मुलाकात को याद रख पाती हैं।