फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं धूप तो कहीं मोटापे पर वसूला जाता है टैक्स

Fri, 13 Sep 2019 10:55 AM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इनकम टैक्स हम सभी जमा करते हैं। चाहे वो किसी भी रूप में हो। हाउस टैक्स, वॉटर टैक्स और भी कई तरह के टैक्स होते हैं। लेकिन कभी आपने धूप टैक्स या परछाई का टैक्स दिया है। ये सुनकर आप हैरान हो रहे होंगे, लेकिन इसमें हैरानी की कोई बात नहीं है। क्योंकि कई ऐसे देश हैं, जहां धूप से लेकर छाया तक की परछाई लोगों से वसूली जाती है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं उन देशों के बारे में जहां लोगों से अजीब-अजीब चीजों पर कर वसूला जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
अमेरिका के ऑर्कन्स राज्य में टैटू या शरीर पर कोई तस्वीर गुदवाने पर 6 फीसदी टैक्स देना होता है। इसके अलावा इटली के वेनेटो शहर में एक जगह का नाम कॉनेग्लियानो है। वहां होटल, रेस्तरां या दुकान में लगे बोर्ड या टेंट की परछाई गली में बनती है तो उनसे एक साल में सौ डॉलर कर के रूप में वसूला जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
स्पेन के बैलरिक द्वीपसमूह में साल 2016 से सन टैक्स यानी धूप टैक्स लगाया जा रहा है। क्योंकि वहां हर साल एक करोड़ से ज्यादा पर्यटक आते हैं। इसके कारण स्थानीय संसाधनों पर दबाव पड़ता है। वहीं अमेरिका में साल 2010 से टैनिंग टैक्स लगाया जा रहा है। इस टैक्स को लगाने के पीछे मुख्य कारण यह है कि स्किन कैंसर पर रोकथाम लगाया जा सके। 

4 of 5
ओल्ड स्टफ मैगेजीन के मुताबिक हंगरी में साल 2011 से हर उन डिब्बाबंद खानों पर कर वसूला जाता है, जिनमें ज्यादा मात्रा में चीनी और नमक मौजूद होते हैं। आधिकारिक तौर पर इसे पब्लिक हेल्थ प्रॉक्ट टैक्स कहा जाता है। अलाबामा रेवेन्यू डिपार्टमेंट के मुताबिक अमेरिका के अलबामा राज्य में ताश का बंडल खरीदने पर टैक्स लगाया जाता है। बता दें कि ऐसा टैक्स वसूलने वाला अलबामा एकमात्र राज्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक जापान में मेटाबो कानून के अनुसार 40 साल से लेकर 75 साल के लोगों की कमर हर साल नापना जरूरी है। अगर पुरुष की कमर की लंबाई 85 सेंटीमीटर से ज्यादा होती है तो टैक्स लगता है और महिलाओं की 90 सेंटीमीटर से ज्यादा होने पर टैक्स देना पड़ता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें