फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल ऑप्टिकल इल्यूजन: पार्क में छिपा चूजा, बाज जैसी नजर वाले ही 10 सेकंड में ढूंढ पाएंगे

Tue, 15 Sep 2026 11:07 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

ऑप्टिकल इल्यूजन: आप खुद को बाज की नजर वाला और तेज दिमाग वाला समझते हैं तो इस तस्वीर की पहेली सुलझाकर दिखाइए। अगर आपका आईक्यू लेवल अच्छा होगा तो आप इस तस्वीर में छिपे चूजे को तुरंत खोज लेंगे। 

Register For Event
विज्ञापन
1 of 5
ऑप्टिकल इल्यूजन वायरल तस्वीरें - फोटो : Adobe Stock
ऑप्टिकल इल्यूजन आई टेस्ट: ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें अक्सर लोगों की आंखों को धोखा देने के साथ-साथ उनके दिमाग को भी उलझा देती हैं। ऐसी तस्वीरों को देखने के बाद ज्यादातर लोग यह समझ नहीं पाते कि आखिर तस्वीर में क्या छिपा हुआ है। पहली नजर में तस्वीर कुछ और दिखाई देती है, लेकिन ध्यान से देखने पर इसमें छिपी कई चीजें नजर आने लगती हैं।



सोशल मीडिया पर ऐसी ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं। इन तस्वीरों में छिपी चीजों को पहचानने की चुनौती दी जाती है, लेकिन बेहद कम लोग सही जवाब तक पहुंच पाते हैं। अब इसी तरह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने लोगों को कन्फ्यूज कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज - फोटो : Adobe Stock

अब इस वायरल तस्वीर को गौर से देखिए और बताइए कि आखिर इसमें चूजा कहां छिपा हुआ है। तस्वीर को पहली नजर में देखने पर चूजा ढूंढना आसान नहीं होगा। तेज दिमाग वाले लोग भी इसे खोजने में कंफ्यूज हो सकते हैं। तो चलिए, अपनी नजरें तेज कीजिए और तस्वीर में छिपे चूजे को खोजने की कोशिश किजिए। देखते हैं, क्या आप तय समय में सही जवाब ढूंढ पाते हैं या फिर इस ऑप्टिकल इल्यूजन के सामने आपकी नजरें भी धोखा खा जाती हैं?

 
विज्ञापन

3 of 5
आईक्यू लेवल टेस्ट - फोटो : Adobe Stock

तस्वीर में छिपे चूजे को आप जितनी जल्दी खोज पाएंगे, उतना ही तेज आपका दिमाग माना जाएगा। इसे ढूंढने में अच्छे-अच्छों के दिमाग का दही हो गया है। लेकिन अगर आप तस्वीर को बाज की नजर से गौर से देखेंगे, तो छिपे हुए चूजे को आसानी से पहचान सकते हैं। तो देर किस बात की? तस्वीर पर अपनी नजरें टिकाइए और बिना किसी की मदद लिए चूजे को खोजने की कोशिश कीजिए। देखते हैं, आप इसे कितनी जल्दी ढूंढ पाते हैं।



पिल्ले के लिए लड़की ने फुटपाथ पर बनाया चादर का झूला, मासूमियत भरा वीडियो जीत रहा दिल


ऑप्टिकल इल्यूजन: 15 सेकेंड में खोजकर दिखाएं तस्वीर में छिपा कैक्टस, खोजने में घूम गया लोगों का दिमाग

4 of 5
ऑप्टिकल इल्यूजन ट्रेंडिंग क्विज - फोटो : Adobe Stock

ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों में कई बार चीजें हमारी आंखों के सामने ही मौजूद होती हैं, लेकिन फिर भी आसानी से नजर नहीं आतीं। इस वायरल तस्वीर के साथ भी कुछ ऐसा ही है। तस्वीर को देखने के बाद ज्यादातर लोग इसमें छिपी चीज को खोजने में कंफ्यूज हो गए हैं। हालांकि, ऐसी तस्वीरें सिर्फ मनोरंजन ही नहीं करतीं, बल्कि हमारे दिमाग की अच्छी-खासी कसरत भी कराती हैं। अगर आप किसी की नजर और सोचने की क्षमता को परखना चाहते हैं, तो यह तस्वीर एक बेहतरीन चैलेंज साबित हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेंडिंग ऑप्टिकल इल्यूजन - फोटो : Adobe Stock

तस्वीर देखने में भले ही बिल्कुल सामान्य लग रही हो, लेकिन इसमें छिपे चूजे को खोज पाना इतना आसान नहीं है। इसके लिए आपको तस्वीर को बेहद ध्यान से देखना होगा और अपने दिमाग पर थोड़ा जोर लगाना पड़ेगा। तभी आप सही जवाब तक पहुंच पाएंगे। अगर काफी कोशिश करने के बाद भी आपको तस्वीर में चूजा नजर नहीं आता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। खबर के आखिर में दी गई तस्वीर में आप चूजे को पीले घेरे के अंदर आसानी से देख सकते हैं।


कढ़ी चावल में इतना बटर देख बढ़ी लोगों की धड़कनें, वीडियो देख यूजर्स बोले- दिल का क्या होगा!

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें