फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aston Martin Valen: एस्टन मार्टिन लाई अपनी सबसे पावरफुल सुपरकार! बिकेंगी सिर्फ 150 कारें, जानें कीमत और फीचर्स

Tue, 18 Aug 2026 04:21 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एस्ट्रॉन मार्टिन ने 'मोंटेरे कार वीक 2026' के दौरान अपनी अब तक की सबसे शक्तिशाली फ्रंट-इंजन प्रोडक्शन कार Valen को वैश्विक स्तर पर पेश कर दिया है।
Register For Event
विज्ञापन
1 of 7
Aston Martin Supercar - फोटो : Amar Ujala

एस्टन मार्टिन (Aston Martin) ने मोंटेरे कार वीक 2026 (Monterey Car Week 2026) में अपनी नई Valen सुपरकार को पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, यह उसकी अब तक की सबसे पावरफुल फ्रंट-इंजन प्रोडक्शन कार है। इस GT कार में Vanquish से लिया गया 5.2-लीटर ट्विन-टर्बो V12 इंजन दिया गया है। यह इंजन 850hp की पावर पैदा करता है।

Aston Martin Valen की सिर्फ 150 यूनिट बनाई जाएंगी। इन्हें कंपनी का ‘Q’ पर्सनलाइजेशन डिपार्टमेंट तैयार करेगा। इसकी डिलीवरी 2027 की दूसरी तिमाही से शुरू होने वाली है।

विज्ञापन

2 of 7
Aston Martin Valen Supercar - फोटो : Aston Martin

Valen में कितना दमदार है V12 इंजन?

  • 850hp की पावर: Valen में Vanquish वाला 5.2-लीटर ट्विन-टर्बो V12 इंजन इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इसकी पावर बढ़ाकर 850hp कर दी गई है। यह Vanquish से 15hp ज्यादा है।

  • 1,000Nm का टॉर्क: इंजन 1,000Nm का टॉर्क देता है, जो Vanquish के बराबर है। पावर को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के जरिए पिछले पहियों तक भेजा जाता है।

  • रेस कार से प्रेरित गियरबॉक्स सॉफ्टवेयर: गियरबॉक्स के सॉफ्टवेयर को Vantage GT4 रेस कार के सॉफ्टवेयर के आधार पर दोबारा तैयार किया गया है। ताकि सभी ड्राइविंग मोड में गियर बदलने का अनुभव ज्यादा बेहतर हो।

  • 0-100 किमी/घंटा सिर्फ 3.1 सेकंड: Valen 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 3.1 सेकंड में पकड़ लेती है। यह Vanquish से 0.2 सेकंड तेज है। इसकी टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 345 किमी प्रति घंटा तक सीमित है।

विज्ञापन

3 of 7
Aston Martin Valen Supercar - फोटो : Aston Martin

Valen का वजन कम करने के लिए क्या किया गया?

Aston Martin Valen का वजन Vanquish से 110 किलोग्राम कम है। इसके लिए कार में कार्बन फाइबर, एल्युमिनियम, टाइटेनियम और मैग्नीशियम जैसे हल्के, मोटरस्पोर्ट से प्रेरित मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है।

कंपनी ने ESP, थ्रॉटल, ब्रेकिंग और स्टीयरिंग सिस्टम में भी बड़े हार्डवेयर बदलाव और खास सॉफ्टवेयर कैलिब्रेशन किए हैं। सस्पेंशन में ज्यादा सख्त स्प्रिंग्स दिए गए हैं, जिससे ड्राइवर के इनपुट पर बॉडी का रोल और पिच कम हो और कार ज्यादा फुर्तीली महसूस हो।

4 of 7
Aston Martin Valen Supercar - फोटो : Aston Martin

Valen का एक्सटीरियर कितना अलग है?

Valen का डिजाइन Aston Martin की पारंपरिक, एलिगेंट कारों से काफी ज्यादा आक्रामक है। कंपनी के मुख्य क्रिएटिव ऑफिसर मारेक राइखमैन के मुताबिक, यह Aston Martin के पुराने डिजाइन से एक बड़ा बदलाव है।

  • आक्रामक फ्रंट: कार में नया फ्रंट डिजाइन और आक्रामक बोनट दिया गया है। बोनट पर एक काम करने वाला वेंट भी है, जो इंजन तक ज्यादा हवा पहुंचाता है।

  • स्लिम लाइटिंग: पतले हॉरिजॉन्टल एलईडी डीआरएल और हेडलैंप Valen को काफी आक्रामक लुक देते हैं। फ्रंट स्प्लिटर को भी खास एंगल दिया गया है ताकि हवा को कार के अंदरूनी हिस्सों की तरफ भेजा जा सके।

  • हल्के मैग्नीशियम व्हील: कार में मैग्नीशियम व्हील दिए गए हैं, जिन पर Valen के लिए खास तौर पर विकसित Pirelli P Zero R (पिरेली पी जीरो आर) टायर लगे हैं। आगे 275/35 ZR21 और पीछे 325/30 ZR21 टायर हैं।

  • टायर की रियल-टाइम जानकारी: Valen में पिरेली की साइबर टायर तकनीक भी मिलती है। जो टायर से जुड़ा डेटा कार के डायनेमिक कंट्रोल सिस्टम के साथ रियल टाइम में साझा करती है।

साइड प्रोफाइल में पारंपरिक साइड स्ट्रेक्स की जगह बड़े एयर वेंट दिए गए हैं। ये व्हील आर्च से हवा बाहर निकालकर पीछे की तरफ भेजते हैं, जिससे डाउनफोर्स बढ़ाने में मदद मिलती है।

विज्ञापन

5 of 7
Aston Martin Valen Supercar - फोटो : Aston Martin

पीछे से कैसी दिखती है Valen?

Valen के पिछले हिस्से में भी काफी अलग डिजाइन देखने को मिलता है। पारंपरिक रियर विंडस्क्रीन की जगह ठोस टेलगेट दिया गया है। जिसे खोलने पर 170 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

टेलगेट पर दिया गया एयरोडायनामिक विंग गर्ने फ्लैप की तरह काम करता है। इसका उद्देश्य कम ड्रैग के साथ डाउनफोर्स पैदा करना है, जिससे पारंपरिक रियर विंग की जरूरत नहीं पड़ती।

इसके नीचे पतली एलईडी टेल-लाइट बार और 3D-प्रिंटेड क्वाड टाइटेनियम एग्जॉस्ट दिए गए हैं। इनका लेआउट 2-अप, 2-डाउन है। ऊपर वाले एग्जॉस्ट आउटलेट हमेशा खुले रहते हैं, जबकि नीचे वाले सबसे ज्यादा स्पोर्टी ड्राइविंग मोड में खुलते हैं।

‘Q’ पर्सनलाइजेशन डिपार्टमेंट Valen के लिए पूरी तरह एक्सपोज्ड कार्बन फाइबर एक्सटीरियर का विकल्प भी देता है। जिसे सैटिन और ग्लॉस फिनिश में टिंट किया जा सकता है।

विज्ञापन

6 of 7
Aston Martin Valen Supercar - फोटो : Aston Martin

Valen के केबिन में क्या खास है?

Valen का इंटीरियर काफी हद तक Vanquish से प्रेरित है। लेकिन इसमें कुछ खास बदलाव भी किए गए हैं।

  • डिजिटल डिस्प्ले: इसमें 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

  • 3D-प्रिंटेड सेंटर कंसोल: सेंटर कंसोल को 3D प्रिंट किया गया है। इसका उद्देश्य ड्राइवर और यात्रियों के नियमित रूप से इस्तेमाल होने वाले हिस्सों की सतह को ज्यादा सटीक बनाना है।

  • ड्राइविंग कंट्रोल: कंसोल पर पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और एयरक्राफ्ट-स्टाइल ड्राइव मोड सिलेक्टर दिया गया है।

सीटों के लिए ग्राहक Sport Plus सीटों या कार्बन-फाइबर Performance सीटों में से चुन सकते हैं। Sport Plus सीटें लंबे सफर के आराम और बेहतर सपोर्ट पर फोकस करती हैं। जबकि Performance सीटें ज्यादा ड्राइवर-केंद्रित अनुभव के लिए तैयार की गई हैं।

इसके अलावा 15-स्पीकर बाउर्स एंड विल्किंस ऑडियो सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, डिजिटल इनसाइड रियर-व्यू मिरर, पावर-ऑपरेटेड स्टीयरिंग कॉलम और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Aston Martin Valen Supercar - फोटो : Aston Martin

Aston Martin Valen की कीमत कितनी है?

Aston Martin ने Valen की कीमत 15 लाख पाउंड, यानी करीब 19.46 करोड़ रुपये रखी है। यह कीमत अतिरिक्त वैकल्पिक फीचर्स की लागत के बिना है।

कंपनी Valen की सिर्फ 150 यूनिट बनाएगी और इसकी डिलीवरी 2027 की दूसरी तिमाही से शुरू होगी। कुल मिलाकर, 850hp V12 इंजन, कम वजन और ज्यादा आक्रामक डिजाइन के साथ Valen एस्टन मार्टिन की अब तक की सबसे पावरफुल फ्रंट-इंजन प्रोडक्शन कार के तौर पर सामने आई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें