Hyundai Creta
- फोटो : Hyundai
फीचर्स और सेफ्टी पर फोकस
नई Seltos तकनीक और सेफ्टी को अपनी बड़ी ताकत बनाती है। इसके ऊंचे वैरिएंट्स में ड्यूल बड़ी स्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं। खास बात यह है कि ADAS केवल एक टॉप वैरिएंट तक सीमित नहीं है, बल्कि कई इंजन और ट्रिम्स में उपलब्ध है। इसके अलावा, अब सभी वेरिएंट्स में छह एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
Hyundai Creta फीचर्स के मामले में सबसे नजदीकी प्रतिद्वंद्वी बनी रहती है, हालांकि Seltos इंटीरियर प्रेजेंटेशन और वेरिएंट चॉइस में थोड़ी आगे दिखती है। Maruti Suzuki Victoris कम कीमत पर ADAS देने के कारण ध्यान खींचती है। जबकि Grand Vitara ज्यादा डिजिटल फीचर्स के बजाय हाइब्रिड एफिशिएंसी पर जोर देती है। Honda Elevate में ADAS सीमित रूप से मिलता है और Skoda Kushaq फीचर-लिस्ट के बजाय बिल्ड क्वालिटी और ड्राइविंग डायनामिक्स पर ध्यान केंद्रित रखती है।
यह भी पढ़ें - Delhi Pollution: दिल्ली प्रदूषण पर नई रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, पराली नहीं, वाहन उत्सर्जन बना PM2.5 का सबसे बड़ा कारण