फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra Scorpio Classic: नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक में कैसे हैं फीचर्स, जानें वैरिएंट्स के आधार पर फर्क

Sat, 13 Aug 2022 06:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Mahindra Scorpio Classic - फोटो : Mahindra
महिंद्रा ने भारत में नई 2022 Scorpio Classic (2022 स्कॉर्पियो क्लासिक) एसयूवी को पेश किया है और 20 अगस्त को कीमतों का एलान करेगी। 2022 Mahindra Scorpio Classic में अपडेटेड एक्सटीरियर स्टाइल, नए इंटीरियर और इंजन, गियरबॉक्स, और सस्पेंशन जैसे मैकेनिकल बदलाव किए गए हैं। कंपनी का कहना है कि पुराने मॉडल की तुलना में नई स्कॉर्पियो क्लासिक में बेहतर सवारी मिलेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
Mahindra Scorpio Classic - फोटो : Mahindra
बदलावों की बात करें, नई स्कॉर्पियो क्लासिक में नई एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी फॉग लैंप, एक ज्यादा मस्कुलर बोनट और एक हल्का एल्यूमीनियम इंजन मिलता है जो 14 प्रतिशत ज्यादा माइलेज देता है। स्कॉर्पियो क्लासिक में 130 bhp का डीजल इंजन मिलता है जो मैनुअल गियरबॉक्स की मदद से 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन

3 of 7
Mahindra Scorpio Classic - फोटो : Mahindra
वैरिएंट्स की बात करें तो, 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को दो वैरिएंट्स: Classic S (क्लासिक एस) और Classic S 11 (क्लासिक एस 110 में पेश किया गया है। ये दोनों वैरिएंट्स छह कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होंगे। इनमें रेड रेज, नेपोली बैक, डीसैट सिल्वर, पर्ल व्हाइट और एक नया गैलेक्सी ग्रे रंग शामिल हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं नई 2022 स्कॉर्पियो क्लासिक के दोनों वैरिएंट्स में फीचर्स में क्या फर्क हैं। 

4 of 7
Mahindra Scorpio Classic - फोटो : Mahindra
2022 Mahindra Scorpio Classic S के फीचर्स
Classic S नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक का बेस वैरिएंट है। इसमें नए ट्विन-पीक लोगो, एलईडी टेल लैंप, बोनट स्कूप और 17-इंच स्टील व्हील मिलते हैं। केबिन की बात करें तो, एसयूवी को डुअल-टोन थीम और टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग मिलता है। 
विज्ञापन

5 of 7
Mahindra Scorpio Classic - फोटो : Mahindra
सेफ्टी फीचर्स के लिहाज से, स्कॉर्पियो क्लासिक एस वैरिएंट में ईबीडी के साथ एबीएस, डुअल एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीटबेल्ट रिमाइंडर, इंजन इम्मोबिलाइजर और मैनुअल सेंट्रल लॉकिंग मिलता है। 
विज्ञापन

6 of 7
Mahindra Scorpio Classic - फोटो : Mahindra
2022 Mahindra Scorpio Classic S 11 के फीचर्स
S 11 स्कॉर्पियो क्लासिक का हाई-स्पेक वर्जन है। क्लासिक S में मिलने वाले फीचर्स के अलावा, क्लासिक S 11 में स्टैटिक बेंडिंग फंक्शनलिटी के साथ प्रोजेक्टर LED हेडलैंप और 17-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। इंटीरियर में फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, एक फॉक्स लेदर स्टीयरिंग व्हील, एक हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और बहुत कुछ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Mahindra Scorpio Classic - फोटो : Mahindra
2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक एस 11 में स्मार्टफोन मिररिंग विकल्प, क्रूज कंट्रोल, रिमोट सेंट्रल लॉकिंग, रियर वॉशर और वाइपर के साथ 9.0-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। नई स्कॉर्पियो क्लासिक के दोनों वैरिएंट में सेफ्टी फीचर एक जैसे ही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें