फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कैसा होना चाहिए आपका पूजा घर, क्या कहते हैं वास्तु के नियम

Fri, 28 Jun 2019 10:15 AM IST
कशिश मिश्रा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
puja ghar

घर में पूजा को विशेष स्थान दिया जाता है। जब भी पूजा घर बनाने की बात होती है सबका ध्यान उत्तर पूर्व दिशा की तरफ जाता है। जिसे हम ईशान कोण कहते हैं। आइए जानते हैं क्यों मंदिर को उत्तर पूर्व दिशा में बनाया जाता है। किन बातों का पूजा घर में बनाते समय विशेष ध्यान दिया जाता है।

 

विज्ञापन

2 of 8
puja ghar
ईशान कोण में हो पूजा घर
ईशान कोण में बना पूजाघर सबसे ज्यादा शुभ होता है क्योंकि इस दिशा के अधिपति बृहस्पति हैं। उनके तत्वगत स्वभाव के अनुरुप आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार सबसे ज्यादा होता है। नतीजतन इस दिशा में बैठकर पूजा करने से भगवान के प्रति ध्यान और समर्पण पूरी तरह से होता है।
विज्ञापन

3 of 8
puja ghar
इस खिड़की से बढ़ जाती है शुभता
ईशान कोण में बने पूजा घर की शुभता तब और बढ़ जाती है, जब पूजाघर के पास इसी दिशा में एक खिड़की बनवा दी जाए। दरअसल, ईशान कोण में बनी खिड़की शुभ और चुंबकीय विकिरणों के रूप में देवताओं का प्रवेशद्वार होती है।

4 of 8
puja ghar
मूर्ति को इस दिशा में रखें
पूजाघर में भगवान की मूर्ति स्थापित करते समय हमेशा दिशा का ख्याल रखें। देवी-देवताओं की मूर्ति की पीठ हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में रखें, ताकि जब आप पूजा करने बैठें तो आपका मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रहे।
विज्ञापन

5 of 8
puja ghar
सीढ़ी के नीचे न हो मंदिर
पूजा घर बनवाते समय इस बात का पूरा ख्याल रखें कि वह कभी किसी सीढ़ी के नीचे न हो। साथ ही आपका पूजाघर किसी शौचालय या बाथरूम के अगल-बगल नहीं बनवाना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 8
puja ghar
दीवारों से सटाकर न रखें मूर्तियां
पूजाघर में देवी-देवताओं की मूर्तियों को कभी भी दीवारों से सटाकर न रखें। मूर्तियां हमेशा मंदिर की दीवार से 2 फिट की दूरी पर रखें। साथ ही खुद भी दीवार से सटकर पूजा न करें।
विज्ञापन

7 of 8
puja ghar
बीम के नीचे न हो पूजाघर
ध्यान रहे कि कभी भी आपका पूजाघर बीम के नीचे न हो और आप खुद भी बीम के नीचे बैठकर पूजा न करें। बीम के नीचे बैठकर पूजा करने से एकाग्रता भंग हो जाती है तथा पूजा का शुभफल मिलने की बजाय रोग आदि की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन

8 of 8
puja ghar
क्यों जरूरी है गाय का गोबर
पूजा घर की फर्श बनवाने से पहले जमीन पर गाय के गोबर की एक परत पहले लगवाने का प्रयास करना चाहिए। विदित हो कि गाय का गोबर तमाम तरह के वास्तुदोष को दूर कर सुख-समृद्धि लाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें