solar eclipse 2020
नए वर्ष का सूर्य ग्रहण आषाढ़ की अमावस्या दिन रविवार को पड़ रहा है, जो जनमानस के लिए तो अशुभ है साथ ही शासन सत्ता के लिए भी अनुकूल नहीं है। पृथ्वी पर इस ग्रहण का आरंभ भारतीय समयानुसार 9 बजकर 15 मिनट पर होगा, 12 बजकर 10 मिनट पर परमग्रास रहेगा तथा 3 बजकर 04 मिनट पर ये कंकड़ सूर्य ग्रहण समाप्त हो जाएगा। सम्पूर्ण भारत के अतिरिक्त दक्षिण पूर्व यूरोप, ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी भागों, फिजी, हिंद महासागर, मध्य पूर्व एशिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, मध्य दक्षिण चीन, वर्मा, फिलीपींस आदि देशों में दिखाई देगा। ये ग्रहण मृगशिरा तथा आर्द्रा नक्षत्र एवं गंण्ड तथा वृद्धि योग में घटित होगा। जिसका जनमानस एवं फसलों पर मिलाजुला प्रभाव पड़ेगा।
मिथुन राशि में पड़ने वाले इस कंकड़ सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।