फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन 4 राशियों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, भाग्य देगा हर कदम पर साथ

Fri, 21 Aug 2026 12:43 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Weekly Horoscope 23 August to 29 August 2026: कैसा रहेगा आपके लिए अगस्त का नया सप्ताह ? जानें 23 से 29 अगस्त तक का साप्ताहिक राशिफल
Register For Event
विज्ञापन
1 of 13
Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
Weekly Horoscope 23 August to 29 August 2026: अगस्त का नया सप्ताह कई राशियों के जीवन में खास बदलाव लेकर आ सकता है। ग्रहों और नक्षत्रों की बदलती चाल से जहां कुछ राशि वालों को करियर और कारोबार में बड़ी सफलता मिलने के योग बनेंगे, वहीं भाग्य भी उनका पूरा साथ देगा। हालांकि, कुछ राशियों को इस दौरान सोच-समझकर फैसले लेने और सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं 23 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में नये अवसरों के द्वार खोलने वाला साबित होगा। यदि आप किसी नये कार्य की शुरुआत करने के लिए लंबे समय से प्रयासरत हैं तो इस सप्ताह उसमें मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। बेरोजगार लोगों को रोजी-रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। पहले से कार्यरत पर अधिकारी वर्ग मेहरबान रहेगा। चूंकि समय आपके लिए अभी अनुकूल फलप्रद बना हुआ है, इसलिए आपको अपनी ऊर्जा और समय का सदुपयोग करते हुए पूरी ताकत से अपने लक्ष्य की ओर प्रयास करना चाहिए।

सप्ताह के मध्य में घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। इस दौरान स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। यदि किसी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था तो इस दौरान संवाद से दूर हो जाएगा। यदि पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चनें आ रही हैं या फिर जमीन-जायदाद से जुड़े मामले में कोई विवाद चल रहा है तो वह बातचीत से दूर हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आर्थिक दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए शुभ कहा जाएगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। सेहत सामान्य रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
विज्ञापन

3 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए सुख-सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी ज्यादा भागदौड़ भरी रहेगी। इस दौरान नौकरीपेशा लोग कामकाज की अधिकता के चलते शारीरिक एवं मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। यदि बीते कुछ समय से स्थितियां आपके विपरीत चल रही थीं तो इस सप्ताह आपको उसमें सुधार होता दिखाई देगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का ही भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। चूंकि समय आपके पक्ष में हैं इसलिए आपको आलस्य और लापरवाही त्याग कर अपने कार्य को बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलेगा।

व्यापारी वर्ग कारोबारी गतिविधियों को नई दिशा देने में कामयाब होंगे। बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में आप कामयाब होंगे। हालांकि पार्टनरशिप में काम करने वाले लोगों को अपने साझेदारों पर अधिक विश्वास करना ठीक नहीं है। धन का लेनदेन सावधानी के साथ करें तथा कागजी काम समय पर निपटाते हुए आगे बढ़ें। छात्र वर्ग के लिए समय अनुकूल और फलप्रद कहा जाएगा। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में अष्टोत्तर शतनामावली यानी देवी माता के 108 नामों का पाठ करें।

4 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। यदि आप लंबे समय से अपने रोजी-रोजगार को लेकर कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो उसमें देरी न करें और ऐसा करने से पहले अपने वरिष्ठ अथवा शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। आर्थिक दृष्टि से समय शुभ फलदायक बना हुआ है। इस हफ्ते धन लाभ के पूरे योग हैं। किसी योजना अथवा बाजार आदि में अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। यदि आप किसी कार्य के लिए लोन आदि के लिए प्रयासरत हैं तो यह कार्य आसानी से हो जाएगा।

सप्ताह के मध्य में सुख-सुविधा से जुड़े साधन की प्राप्ति संभव है। इस दौरान भूमि-भवन वाहन आदि से जुड़ी कामना पूरी हो सकती है। सेहत की दृष्टि से पूरा हफ्ता सामान्य कहा जाएगा, हालांकि आपको अपनी दिनचर्या और खानपान पर विशेष ध्यान देना चााहिए। साथ ही साथ मौसमी बीमारियों से बचना चाहिए। घर-परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी की तरफ से कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। छात्र वर्ग का मन पढ़ाई-लिखाई में रमेगा। चूंकि समय आपके पक्ष में इसलिए परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता मिल सकती है।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा तथा भगवान विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन

5 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान दोनों से बचने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप इन दोनों से कमियों पर काबू पा लेते हैं तो आपको अपेक्षा से अधिक सफलता, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति संभव है। सप्ताह की शुरुआत में करियर और कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान आपको अपने सामान और सेहत दोनों का विशेष ख्याल रखना होगा। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

बीते कुछ समय से चली आ रही पारिवारिक समस्याएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगी। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहतकारी रहेगा। ऐसे में कर्क राशि के जातकों को अपने महत्वपूर्ण कार्य और फैसले इसी दौरान लेने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान आपके भागदौड़ में कुछ कमी होगी और कारोबार में लाभ भी होगा, लेकिन आय के मुकाबले खर्च की अधिकता के चलते आर्थिक संतुलन बनाने में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। जीवन के कठिन समय में परिवार और जीवनसाथी आपके साथ ढाल बनकर खड़ा रहेगा और उनका भरपूर समर्थन और सहयोग मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं जल अर्पित करके शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन

6 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह प्रभावी और आत्मीय लोगों की मदद से लंबे समय से चली आ रही चिंताएं दूर होंगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद संवाद के जरिए दूर होंगे। कुल मिलाकर निजी जीवन से जुड़ी चिंताओं में कमी आने के पूरे योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे। मनचाहे प्रमोशन या तबादले की कामना पूरी हो सकती है। सेहत और संबंध दोनों की दृष्टि से पूरा सप्ताह सामान्य रहने वाला है।

यदि आप पूर्व में किसी रोग से परेशान चले आ रहे हैं, तो इस सप्ताह आपको उसमें आराम मिलता नजर आएगा। जो लोग उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं उनकी राह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। व्यवसायी वर्ग को कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। इस संबंध में की गई यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। व्यापार विस्तार की नई योजनाएं साकार होती नजर आएंगी। विद्यार्थी वर्ग को उनके परिश्रम और प्रयास का पूरा फल प्राप्त होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को अर्घ्य देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।
विज्ञापन

7 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिये सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य को करते समय उसमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और चीजों को समय पर सही तरीके से निपटने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही साथ ही आपको अपनी वाणी पर भी संयम रखना चाहिए, अन्यथा आप किसी वाद-विवाद में पड़ सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर-कारोबार से संबंधित समस्याओं में कमी होगी लेकिन ध्यान रहे कि वह पूरी तरह से समाप्त नहीं होगी, इसलिए भूलकर भी अपने कामकाज में लापरवाही न बरतें। इस दौरान आपको काम को आगे के लिए टालने की गलती करने से बचना चाहिए। आर्थिक दृष्टि से पूरा सप्ताह उतार-चढ़ाव लिए रहेगा।

सप्ताह की शुरुआत में कारोबार में मनचाहा लाभ न होने के कारण आप परेशान रहेंगे। यदि आप किसी योजना धन निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए उचित समय का इंतजार करना बेहतर रहेगा।  नौकरीपेशा महिलाओं को इस हफ्ते घर और कार्यक्षेत्र के बीच सामंजस्य बनाने में दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम-प्रसंग में दिखावा करने से बचें और कोई भी ऐसा वादा न करें, जिसे पूरा करने में आपको दिक्कत आए।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

8 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी खर्चीली कही जाएगी। इस दौरान आपके सिर पर अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं या फिर आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। हालांकि इन सबके बावजूद आर्थिक स्थिति प्रभावित नहीं होगी। नियमित आर्थिक स्रोतों के अलावा आय प्राप्ति के अन्य स्रोत भी सृजित होंगे। पूर्व में किए गए निवेश से आपको इस सप्ताह बड़े लाभ की प्राप्ति संभव है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी।

कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज को सराहा जाएगा। प्रशंसा एवं पुरस्कार प्राप्ति के अवसर बन रहे हैं। अधिकारियों और सहकर्मियों से सहयोग मिलता रहेगा। छात्र वर्ग का मन पढ़ाई में रमेगा। सप्ताह के अंत तक बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। उच्च शिक्षा की दिशा में किये गये प्रयास सफल होंगे। विदेश में जाकर पढ़ाई करने का सपना साकार हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार में अप्रत्याशित लाभ संभव है। इस दौरान कारोबार से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होंगी। सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।

9 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको कामकाज से जुड़ी कुछेक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन कम मिल पाएगा तो वहीं कारोबार में मंदी से जूझना पड़ सकता है। विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिए इस राशि के जातकों को घर और बाहर दोनों जगह लोगों के साथ बेहतर तालमेल बिठाते हुए आगे बढ़ना होगा।

यदि एक कदम पीछे करने से दो कदम आगे जाने की संभावना हो तो ऐसा करने में आप बिल्कुल संकोच न करें। सप्ताह के मध्य में घरेलू समस्याएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ हुए वाद-विवाद से मन खिन्न रहेगा। इस दौरान वृश्चिक राशि के जातकों को अपने क्रोध और वाणी पर काबू पाने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि आपकी बात से बात बनेगी और आपकी बात से बात बिगड़ेगी। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम इजहार करने की सोच रहे हैं तो आप को इसमें जल्दबाजी न करते हुए उचित समय का इंतजार करना चाहिए।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा गुड़ और चने का भाग लगा कर करें तथा बजरंग बाण का पाठ करें।

10 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपको छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। सप्ताह की शुरुआत में शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी। सहकर्मियों की तरफ से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिलने के कारण मन परेशान रहेगा। इस दौरान किसी बात को लेकर परिवार में तनाव या फिर क्लेश होने की भी आशंका रहेगी। समस्या पारिवारिक हो या फिर कार्यक्षेत्र से जुड़ी हुई, धनु राशि के जातक इस हफ्ते आवेश में आकर कोई भी गलत फैसला लेने की भूल न करें।

यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो सप्ताह मंदी का सामना करना पड़ सकता है। बाजार में फंसे हुए धन को निकालने में मुश्किलें आएंगी तो वहीं व्यय की अधिकता के चलते आर्थिक संतुलन बनाना आपके लिए कठिन रहेगा। इस सप्ताह धन के लेनदेन में सावधानी बरतें तथा किसी को उधार देने से बचें। सेहत और संबंध की दृष्टि से यह हफ्ता सामान्य रहेगा। रिश्तों को मधुर बनाए रखने के लिए हास और परिहास के बीच अंतर बनाए रखें। प्रेम संबंध को प्रगाढ़ करने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

11 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के लिए सप्ताह औसत फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आय प्राप्ति में अवरोध होने के कारण आपको आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह मकर राशि के जातक वाहन सावधानी से चलाएं। इस सप्ताह न सिर्फ सड़क बल्कि आम जीवन में भी सावधानी के साथ आगे बढ़ें। हर समय इस बात का ख्याल रखें कि सावधानी हटी दुर्घटना घटी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपनी कागजी काम समय पर निपटाने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह के मध्य में आप मानसिक रूप से थोड़ा परेशान रह सकते हैं। इस दौरान संतान से जुड़ी समस्याएं आपकी चिंता का कारण बनेंगी।

नौकरीपेशा वर्ग को इस दौरान अपने कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव का सामना करना पड़ सकता है, जो उनके लिए थोड़ा प्रतिकूल साबित हो सकता है। अनचाही जगह पर तबादले या फिर विभाग में बदलाव की आशंका बनी रहेगी। इस सप्ताह अपने गुप्त शत्रुओं से विशेष रूप से सावधान रहें। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से आए कुछेक बड़े खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं। किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी से आपकी लव लाइफ में दरार आ सकती है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

12 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस हफ्ते चीजें कभी आसानी से बनते हुए तो कभी बिगड़ती हुई नजर आएंगी। जिसके कारण आपको कई बार कुछेक कार्यों में परेशानी उठानी पड़ सकती है। इस हफ्ते कुछेक कार्यों को करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपका मन धार्मिक कार्यों में रमेगा। इस दौरान आत्मीय लोगों के साथ मेल-मुलाकात होगी। पारिवारिक सुख की दृष्टि से सप्ताह का मध्य समय शुभ फलप्रद बना हुआ है।

इस दौरान आपको परिजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। जिसे पूरा करने के लिए कुंभ राशि के जातकों को कठिन परिश्रम और प्रयास करने होंगे। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतनी होगी। भावनाओं में बहकर धन खर्च करने या फिर उधार देने से बचें। अपनी दिनचर्या और खानपान सही रखें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करके रुद्राक्ष की माला से पंचाक्षर मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' का जप करें।
विज्ञापन

13 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलने वाला कहा जाएगा। इस हफ्ते आप घर और बाहर दोनों जगह पर अपनी बुद्धि, विवेक और वाणी की बदौलत चीजों को मनचाहे तरीके से करने में कामयाब होंगे। यदि आप बीते कुछ समय से किसी समस्या को लेकर जूझ रहे थे तो इस हफ्ते आप उसका समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ कहा जाएगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को जहां कारोबार में मनचाहा लाभ होगा, वहीं नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे।

लंबे समय से अटके हुए कार्य किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूर्ण होने के योग बन रहे हैं। तमाम तरह की चिंताओं से मुक्ति मिलने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आय में वृद्धि की योजनाएं बनेंगी। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को उनके परिश्रम और प्रयास के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है। राजनीति और समाज सेवा से जुड़े लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्र एकाग्र मन से परिश्रम और प्रयास करेंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। परिवार के संग सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
Budh Gochar: बुध का सिंह में गोचर बदलेगा इन राशियों के दिन, नौकरी और विदेश यात्रा के बनेंगे योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें