फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2025: 21 सितंबर को लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशि वालों की बढ़ेगी परेशानियां

Tue, 09 Sep 2025 01:39 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Grahan 2025 : जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, तो इस स्थिति में सूरज की रोशनी धरती पर नहीं पहुंच पाती है। इस अद्भुत घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। यह खगोल शास्त्र की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है, जो साल 2025 के सितंबर माह में फिर घटने वाली हैं। 
Register For Event
विज्ञापन
1 of 4
Surya Grahan 2025 - फोटो : अमर उजाला
Surya Grahan 2025 : जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, तो इस स्थिति में सूरज की रोशनी धरती पर नहीं पहुंच पाती है। इस अद्भुत घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। यह खगोल शास्त्र की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है, जो साल 2025 के सितंबर माह में फिर घटने वाली हैं। बता दें, 21 सितंबर 2025 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने वाला है। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। फिर भी, इसका ज्योतिषीय महत्व अवश्य रहेगा। यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में घटित होगा। इसलिए इसके प्रभाव से कुछ राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में जन्में लोगों पर भी इसका खास प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में आइए इन राशियों के नाम जानते हैं।

Luckiest Zodiac: सितंबर का दूसरा सप्ताह इन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, करियर-निवेश में मिलेगा शुभ समाचार
विज्ञापन

2 of 4
मिथुन राशि वालों को काम अधिक सावधानी रखनी होगी। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को काम अधिक सावधानी रखनी होगी। लव पार्टनर से अनबन हो सकती है। करियर में आपके द्वारा गलत निर्णय लेने की आशंका बनी रहेगी। निवेश में घाटा होने से मानसिक तनाव बढ़ेगा। नए काम का प्रारंभ अभी न करें। हालांकि, मन को शांत बनाए रखने से चीजे पहले से बेहतर नजर आएगी। लेकिन कला के क्षेत्र में मिले परिणाम परेशानियां बढ़ा सकते हैं।

Navpancham Rajyog 2025: गुरु बनाएंगे नवपंचम राजयोग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
विज्ञापन

3 of 4
कन्या राशि के लोग सेहत को लेकर लापरवाही न करें। अपने काम और बातों का विशेष ख्याल रखें। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग सेहत को लेकर लापरवाही न करें। अपने काम और बातों का विशेष ख्याल रखें। इस समय कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए क्योंकि यह निर्णय आपके लिए ठीक नहीं होगा। संतान पक्ष से जुड़ी कोई चिंता भी सताएगी। व्यापार में धन हानि होने के कारण तनाव रहेगा परंतु धैर्य और साहस को बनाए रखें। कर्ज हो सकता है।


Mangal Gochar 2025: 13 सितंबर से मेष सहित इन राशि वालों को व्यापार में होगा मनचाहा लाभ, मंगल करेंगे गोचर
विज्ञापन

4 of 4
नौकरी का प्रयास कर रहे लोगों को अभी अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। कोई पुराना रोग परेशान करेगा। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों को कार्यक्षेत्र में कई चुनौतियां मिलेंगी। लेकिन समस्याओं से घबराएं बगैर उनका एक-एक करके समाधान निकालने का प्रयास करते हैं। समान विचारधारा वाले लोगों मिलेंगे। लेकिन काम को लेकर तकरार होने की आशंका बनी हुई है। नौकरी का प्रयास कर रहे लोगों को अभी अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। कोई पुराना रोग परेशान करेगा।
Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष के प्रारंभ और अंत में ग्रहण का साया, जानें इसके प्रभाव और श्राद्ध का समय



 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें