फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sun Transit 2026: सूर्य गोचर से इन राशि वालों को होगा मुनाफा, 1 महीने तक रहेगा गोल्डन टाइम

Sun, 09 Aug 2026 11:10 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Sun Transit 2026: सूर्य का सिंह राशि में गोचर इन राशि वालों के लिए मान-सम्मान में वृद्धि के योग निर्माण कर रहा है। इसके अलावा जातकों को कार्यों में मनचाहा लाभ व लंबे समय से रुके हुए कार्यों में बड़ा मुनाफा भी हो सकता है।
Register For Event
विज्ञापन
1 of 4
Sun Transit 2026 - फोटो : AI
Sun Transit 2026: साल 2026 में सूर्य का सबसे महत्वपूर्ण गोचर अगस्त महीने में होने जा रहा है। सूर्य 17 अगस्त को अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। उनका प्रभाव व्यक्ति के मान-सम्मान, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सफलता पर पड़ता है। ज्योतिषियों के अनुसार, जब सूर्य अपनी ही राशि सिंह में गोचर करते हैं, तो उनका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में यह समय कुछ राशियों के लिए नए अवसर, करियर में तरक्की, मान-सम्मान में वृद्धि और आर्थिक स्थिति में मजबूती लेकर आ सकता है। चूंकि सूर्य लगभग एक महीने तक इसी राशि में रहेंगे, इसलिए कुछ राशियों को सितंबर तक शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान रुके हुए कार्य पूरे होने और जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के भी योग बनेंगे। आइए जानते हैं कि सूर्य के इस गोचर से किन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

2 of 4
Sun Transit 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
  • सूर्य का अपनी ही राशि में गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। 
  • यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। 
  • व्यापार में भी लाभ के योग बनेंगे और आय में वृद्धि हो सकती है। 
  • सिंह राशि वालों के विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं और आप अपने कामों को लेकर भी आगे बढ़ेंगे।
  • लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
  • रोजगार की तलाश में लगे लोगों को रोजगार मिलने के योग हैं।
  • निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।

Zodiac Signs That Speak Well: बातों से दीवाना बना देते हैं इन राशि के लोग, हर कोई करना चाहता है दोस्ती

विज्ञापन

3 of 4
Sun Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
  • सूर्य का यह गोचर तुला राशि वालों के लिए भी सुनहरे अवसर लेकर आ सकता है। 
  • आपकी मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है। 
  • नौकरी में वेतन वृद्धि या पदोन्नति के योग बन सकते हैं। 
  • आपको अपने दोस्तों की मदद से अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं।
  • कारोबारियों में बेहद शुभ परिणाम मिलने के योग हैं। 
  • अविवाहित लोगों के विवाह के योग बन सकते हैं और मनचाहा जीवनसाथी मिलने की संभावना रहेगी। 
  • वाहन या संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
Sun Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
  • मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का सिंह राशि में गोचर लाभदायक माना जा रहा है। 
  • इस दौरान अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं और लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। 
  • नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। 
  • व्यापार करने वाले लोगों को नए ग्राहक और अच्छा मुनाफा मिल सकता है। 
  • आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है। 
  • परिवार के साथ संबंध बेहतर होंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। 
 

Budh Gochar 2026: 16 अगस्त तक इन तीन राशि के लोग रहें अलर्ट, सेहत और काम को लेकर बढ़ सकती हैं दिक्कतें

Sawan Second Somwar 2026: सावन के दूसरे सोमवार को चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, शुरू होंगे अच्छे दिन

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें