सुबह स्नान के बाद पूर्व दिशा की ओर मुख करके आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
सूर्य संक्रांति के उपाय
- सूर्य देव को अर्घ्य दें: सिंह संक्रांति के दिन सुबह स्नान-ध्यान के बाद तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करें। जल में कुमकुम, रोली और अक्षत मिला सकते हैं।
- सूर्य मंत्रों का जप करें: कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए ‘ॐ सूर्याय नमः’ या ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का कम से कम 108 बार जप करें।
- दान करें: गेहूं, गुड़, लाल या नारंगी वस्त्र, अन्न और जल का दान करें। मान्यता है कि इससे सूर्य देव और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें: सुबह स्नान के बाद पूर्व दिशा की ओर मुख करके आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। मान्यता के अनुसार इससे सूर्य की शुभता बढ़ती है और सफलता के मार्ग खुलते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।