Shani Vakri in Pisces 2026: न्याय के कारक शनि 27 जुलाई 2026 से मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। इसके बाद 11 दिसंबर 2026 को वह इसी राशि में मार्गी होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की वक्री चाल कई राशियों के लिए चुनौतियां लेकर आ सकती हैं। दरअसल, वक्री अवस्था में ग्रह अपनी ऊर्जा को अलग ढंग से प्रभावित करते हैं, जिसके कारण कार्यों में देरी, मानसिक दबाव और अपेक्षित परिणाम मिलने में कई बाधाएं आने लगती हैं। चूंकि शनि कर्म और अनुशासन के कारक ग्रह हैं, इसलिए इस अवधि में लोगों को सफलता पाने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, किन राशि वालों को लापरवाही करने से बचने की आवश्यकता रहेगी।
Surya Gochar 2026: 15 जून से इन 4 राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य, नौकरी और परीक्षा में मिलेंगे अच्छे परिणाम