राहु-केतु को पापी ग्रह माना जाता है और यह हमेशा वक्री चाल से चलते हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों के ऊपर देखने को मिलता है। 17 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में गोचर करेंगे जिससे कारण कुछ राशियों पर प्रभाव रहेगा।
वैदिक ज्योतिष राहु-केतु को पापी ग्रह माना जाता है और जब-जब राहु की चाल बदलती है तो इसका असर कई राशियों पर होता है। ज्योतिष में राहु को अचानक लाभ दिलाने वाला और केतु को विरक्त होने वाला ग्रह माना जाता है। राहु-केतु हमेशा वक्री चाल से चलते हैं और किसी एक राशि में करीब 18 महीनों तक रहते हैं। इस वर्ष के आखिरी तक राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में रहेंगे। 17 अगस्त को सूर्य का गोचर सिंह राशि में होगा, जहां पर पहले से केतु देव विराजमान हैं, इस तरह से सिंह राशि में सूर्य और केतु का योग बन रहा है। राहु-केतु की ऐसी स्थिति 5 दिसंबर तक रहेगी। फिर इसके बाद दोनों ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। आइए जानते हैं राहु-केतु का प्रभाव दिसंबर तक कैसा रहेगा और किन राशियों पर सबसे ज्यादा होगा।
विज्ञापन
2 of 4
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का सिंह राशि में गोचर और केतु संग युति आपकी आर्थिक स्थितियों के लिहाज से बहुत ही खास रहेगी। धन लाभ के अच्छे योग आने वाले दिनों में बनेंगे। इस दौरान करियर-कारोबार में आपको सफलता के अवसर मिल सकते हैं। आने वाले समय में धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर-कारोबार में सफलता मिल सकती है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग और बिजनेस में अच्छा लाभ होता हुआ दिख रहा है।
विज्ञापन
3 of 4
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा और लाभकारी रहेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी बेहतर रहेगी। धन लाभ के सुनहरे अवसर मिलेंगे। लेन-देन के मामलों में आपको लाभ होगा। परिवार के सदस्यों की तरफ से आपको कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आने वाले समय में करियर-कारोबार के लिहाज से एक नया और अच्छा मुकाम हासिल होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग और वैवाहिक जीवन में सुख और शांति होगी। किसी योजना में आपको बेहतर लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी बेहतर रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।