Mars Transit In Taurus 2026: मंगल गोचर से कई लोगों के जीवन में अचानक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा आर्थिक मजबूती, संपत्ति से जुड़े लाभ भी संभव है। लेकिन कुछ जातकों को वाणी और रिश्तों पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी।
Mars Transit In Taurus 2026: 21 जून 2026 को रात 12 बजकर 23 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल वृषभ में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में मंगल के इस गोचर को बेहद प्रभावशाली माना जाता है, क्योंकि मंगल ऊर्जा, साहस, भूमि और क्रोध के कारक ग्रह हैं। वहीं वृषभ शुक्र की राशि है, जिसे सुख-सुविधा, धन और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, ऐसे में जब अग्नि तत्व मंगल का स्थिर स्वभाव वाली वृषभ राशि में गोचर होगा, तो देश-दुनिया में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि, इस गोचर का असर लोगों के निजी जीवन से लेकर वैश्विक स्तर पर भी महसूस किया जा सकते हैं। आइए जानते हैं मंगल के इस राशि परिवर्तन का देश-दुनिया और सभी राशियों पर क्या असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
2 of 14
Mars Transit In Taurus 2026
- फोटो : Freepik
देश-दुनिया पर मंगल गोचर का प्रभाव
ज्योतिष गणना के अनुसार, वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश देश-दुनिया में कई महत्वपूर्ण बदलावों की ओर इशारा कर रहा है। इस दौरान राजनीति में हलचल तेज हो सकती है। सेना, भूमि, निर्माण कार्य से जुड़े मामलों में बड़े निर्णय या बदलाव आएंगे। बात अगर आर्थिक स्तर पर करें, तो निवेश लाभ के बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जबकि जमीन-जायदाद में गतिविधियां बढ़ सकती हैं। वहीं मौसम पर भी मंगल का प्रभाव स्पष्ट दिखाई दे सकता है। तापमान में वृद्धि, भीषण गर्मी और मौसम के अचानक बदलते हालात लोगों को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 14
Mars Transit In Taurus 2026
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने से स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। करियर में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय विस्तार और लाभ के मजबूत अवसर प्रदान करने वाला साबित होगा।
4 of 14
Mars Transit In Taurus 2026
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यात्राओं के योग बनेंगे। मंगल के प्रभाव से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इसी के साथ ऊर्जा में वृद्धि होगी। वहीं इस राशि के जो लोग नौकरी और व्यापार के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें लाभ मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
5 of 14
Mars Transit In Taurus 2026
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें। आपको विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ मिल सकता है। कामकाजी जीवन में सतर्क रहना बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन
6 of 14
Mars Transit In Taurus 2026
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए समय खास रहेगा। विवाह के लिए योग बनेंगे। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। आपको स्वास्थ्य और पैसों के मामलों में सावधानी रखने की जरूरत होगी।
विज्ञापन
7 of 14
Mars Transit In Taurus 2026
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। करियर और कार्यक्षेत्र में यह गोचर शानदार परिणाम दे सकता है। इस समय व्यापारियों को भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। निवेश और खर्चों में सावधानी जरूरी रहेगी।
8 of 14
Mars Transit In Taurus 2026
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के यात्रा के योग बन सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। धैर्य रखना जरूरी होगा।
9 of 14
Mars Transit In Taurus 2026
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
किसी भी प्रकार का बड़ा निवेश सोच-समझकर करें। कॉलेज में दाखिला पाने की कामना पूरी होगी। परिवार में छोटी-छोटी बातों पर विवाद की स्थिति बन सकती है। आर्थिक नुकसान होने की आशंका बन रही है।
10 of 14
Mars Transit In Taurus 2026
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों का जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं। रिश्तों में प्रेम बढ़ने से मन हल्का रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा साबित हो सकता है।
11 of 14
Mars Transit In Taurus 2026
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों को शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कारोबारियों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टि से थोड़ा कमजोर रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत रहेगी।
12 of 14
Mars Transit In Taurus 2026
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
ममकर राशि वालों के लिए समय शुभरहेगा। यह गोचर प्रेम संबंधों और संतान पक्ष के लिए शुभ माना जा रहा है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। निवेश से लाभ मिलने के योग हैं।
13 of 14
Mars Transit In Taurus 2026
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
विद्यार्थियों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकता है। घर-परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में यह गोचर अहम बदलाव ला सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए समय खास रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। करियर में नई शुरुआत के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। निर्णय लेने की शक्ति में स्पष्ट सुधार देखने को मिलेगा।आर्थिक योजना और बचत पर आपका फोकस बढ़ेगा।