फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ketu Gochar 2026: केतु गोचर से इन 3 राशि वालों को करियर में आएंगी दिक्कतें, दिसंबर तक बढ़ेगी टेंशन

Sun, 29 Mar 2026 10:56 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Ketu Nakshatra Parivartan: केतु नक्षत्र गोचर से इन 3 राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इससे जातकों को तनाव, धन हानि और अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही समस्या बढ़ा सकती हैं। 
Register For Event
विज्ञापन
1 of 4
Ketu Nakshatra Parivartan - फोटो : अमर उजाला
Ketu Nakshatra Parivartan: ज्योतिष शास्त्र में केतु को छाया ग्रह माना जाता है। वह रहस्य, भ्रम व आध्यात्मिक के कारक ग्रह भी हैं। मान्यता है कि, जहां केतु का शुभ प्रभाव व्यक्ति को लाभ-उन्नति देता है, वहीं अशुभ असर मानसिक भ्रम व तनाव को बढ़ा देता है। यही कारण है कि, केतु का गोचर भी बेहद प्रभावशाली माना जाता है, क्योंकि इससे जातकों को शुभ-अशुभ फल प्राप्त होते हैं। वर्तमान में केतु सूर्य की राशि सिंह में विराजमान है। यहां रहते हुए वह 29 मार्च 2026 को सुबह 4 बजकर 49 मिनट पर मघा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं और 5 दिसंबर तक भी यही बने रहेंगे। बड़ी बात यह है कि, इस नक्षत्र के स्वामी केतु ही हैं। ऐसे में उनका प्रभाव सामान्य से भी अधिक रहने वाला है। इस दौरान कुछ राशि वालों को विशेषतौर पर सावधानियां बरतनी होगी अन्यथा तनाव बढ़ने की आशंका है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

Chandra Guru Yuti: चंद्र-गुरु की युति से बनेगा गजकेसरी योग, इन चार राशियों पर बरसेगी धन-समृद्धि
सूर्य-मंगल की युति से बनेगा मंगलादित्य राजयोग, इन राशियों को आर्थिक उन्नति के प्रबल योग
विज्ञापन

2 of 4
Ketu Nakshatra Parivartan - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि के लोग रहें अलर्ट
कन्या राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। नए लोगों से जुड़ते समय सावधानी रखें, क्योंकि हर व्यक्ति आपके हित में नहीं होगा। इस दौरान किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। नई नौकरी के लिए अभी और प्रयास करने होंगे। कार्यक्षेत्र में भी छोटी-छोटी गलतियां बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती हैं। सेहत को लेकर बार-बार दिक्कतें होंगी। व्यापार में हर निर्णय सोच-समझकर लें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

Shukra Gochar 2026: शुक्र गोचर से किन राशि वालों की बदलेगी तकदीरें और किसे मिलेगी टेंशन, पढ़ें राशिफल
विज्ञापन

3 of 4
Ketu Nakshatra Parivartan - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि वालों का बढ़ेगा तनाव
धनु राशि वालों को इस दौरान अलर्ट रहने की जरूरत है। धन से जुड़े मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है और अचानक खर्च बढ़ सकता है। आप निवेश करने से बचें और किसी नए काम की शुरुआत फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा। छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी परेशानियां आएंगी और गुरुजनों से बात करने पर मन में कुछ भ्रम की स्थितियां पैदा हो सकती हैं। अहंकार के कारण रिश्तों में तनाव आएगा। धनु राशि के लोग लेन-देन में पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। 
Mangal Aditya Rajyog: अप्रैल में बनेगा मंगल आदित्य राजयोग, 3 राशियों को होगा आर्थिक लाभ
Caring Zodiac Signs: खुद से ज्यादा दूसरों का ख्याल रखते हैं ये चार राशि वाले लोग, मिलता है खूब मान-सम्मान
विज्ञापन

4 of 4
Ketu Nakshatra Parivartan - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि वालों के लिए समय रहेगा कष्टकारी
मीन राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा कष्टकारी रह सकता है। कामों में रुकावटें आ सकती हैं। कोर्ट के मामलों में अभी दिक्कतें रह सकती हैं। पुरानी बातों का भार महसूस होगा। करीबी लोगों के साथ मतभेद होने की संभावना है, जिससे मन अशांत रहेगा। मीन राशि वालों को यात्रा करने से ज्यादा बचना होगा। इस समय धैर्य और समझदारी से काम लेना ही आपके लिए सबसे बड़ा सहारा होगा। निवेश को लेकर जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं। आप कला के क्षेत्र में स्वयं को पीछे महसूस कर सकते हैं, जिस कारण मन दुखी हो सकता है।
Vakri Shani: जुलाई माह में शनि होंगे वक्री, इन तीन राशियों को मिलेगी सफलता





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें