फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Uday 2026 : गुरु होंगे उदय और बनेगा मिथुन राशि में लक्ष्मी योग, इन राशियों के लिए बनेंगे लाभ के मौके

Wed, 05 Aug 2026 07:52 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

ज्योतिष में गुरु को शुभ और लाभकारी ग्रह माना जाता है। गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में है और जल्द ही उदय होने वाले हैं। 
Register For Event
विज्ञापन
1 of 4
वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह - फोटो : अमर उजाला
जल्द ही देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में उदय होने वाले हैं। गुरु जब भी अस्त होते हैं तो उनकी शुभता में कमी आने लगती है और वहीं जब गुरु उदय होते हैं तो कई राशियों के लिए लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग बनाते हैं। गुरु अभी कर्क राशि में है 10 अगस्त को अस्त से उदय होंगे। गुरु के उदय होने पर कुछ राशियों पर बड़ा ही शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। गुरु के उदय होने पर धन लाभ के योग बनेंगे। धन, सुख-संपदा, वैभव और ऐशोआराम में वृद्धि होगी। वहीं इसके साथ ही मिथुन राशि में मंगल चंद्रमा के आने से लक्ष्मी योग भी बन रहा है। जिससे कई राशियों को लाभ के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं किन-किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 4
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
इन राशियों को जबरदस्त लाभ
सिंह राशि

गुरु के उदय होने पर सबसे ज्यादा लाभ सिंह राशि वालों को मिलेगा। उन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए बेहतर लाभ के अवसर मिलेंगे। भूमि, भवन और वाहन का सुख मिलेगा। अधूरे कार्यों में गति मिलेगी। सफलता प्राप्ति के अच्छे योग होंगे। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी बेहतर रहेगी। 
 
विज्ञापन

3 of 4
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। करियर-कारोबार में बेहतर अवसर की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में लाभ के अच्छे योग भी बनेंगे। इस दौरान जो काम अधूरे थे वह अब पूरा होगा। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने अवसर मिलेगा। आय के स्त्रोतों में इजाफा देखने को मिलेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। गुरु के उदय होने से आपको आपको कहीं से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए गुरु का उदय होना आपके भाग्य को मजबूत करेगा। आर्थिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जिस काम में आपको परेशानियां और तरह-तरह की बाधाएं आ रही थी उसमें आपको राहत मिलेगी। परिवार में चली आ रही उठपटक खत्म होगी। किसी पुराने वाद-विवादों का अंत होगा जिससे आपको राहत मिलेगी। 

Astrology: बातों और व्यवहार से दिल जीत लेते हैं इन 3 राशियों के लोग, होते हैं बेहद समझदार और सौम्य

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 3 राशि वालों पर पड़ेगा भारी

Sawan Second Somwar 2026: सावन के दूसरे सोमवार को चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, शुरू होंगे अच्छे दिन


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें