Guru Gochar in Kark Rashi: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को सबसे शुभ और प्रभावशाली ग्रहों में से एक माना जाता है। गुरु ग्रह धन, ज्ञान, विवाह, संतान, सफलता और सुख-समृद्धि का कारक होता है। जब भी बृहस्पति राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी देखने को मिलता है। जून 2026 में देवगुरु बृहस्पति एक बेहद महत्वपूर्ण गोचर करने जा रहे हैं। 2 जून को गुरु मिथुन राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। जहां उनकी स्थिति काफी मजबूत मानी जाती है। इसके साथ ही गुरु पुष्य नक्षत्र में भी प्रवेश करेंगे। यह ज्योतिष में अत्यंत शुभ माना गया है। गुरु का यह दोहरा परिवर्तन कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है।