फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

finance Horoscope 2020 | आर्थिक राशिफल 2020

Tue, 31 Dec 2019 01:57 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal 2020
पढ़िए आर्थिक राशिफल 2020 और जानिए नए साल में कैसा रहेगा आपका आर्थिक पक्ष। यहां हम आपकी राशि के अनुसार आर्थिक राशिफल 2020 का पूरा विवरण दे रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 13
rashi

मेष

  • साल 2020 में आपका मेष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

  • नौकरी-व्यापार करने वालों की आमदनी में वृद्धि होगी।

  • परिजनों के स्वास्थ्य में धन खर्च हो सकता है।

  • यदि किसी प्रकार का आर्थिक संकट आता है तो आप उस संकट से बाहर निकले में कामयाब होंगे।

विज्ञापन

3 of 13
rashi

वृष

  • आर्थिक दृष्टि से देखें तो साल 2020 आपके लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है।

  • वर्ष के मध्य में आपको आर्थिक निर्णय लेने में दिक्कत का सामना करन पड़ सकता है। 

  • अगर इस आप कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने जा रहे हैं तो वह सोच-समझदारी के साथ लें।

  • जून और सिंतबर माह वित्तीय लाभ दे सकता है।

4 of 13
rashi

मिथुन

  • नए वर्ष में मिथुन राशि के लोगों का आर्थिक पक्ष मिलाजुला रह सकता है।

  • इस वर्ष किसी गलत वित्तीय फैसले के कारण धन का नुकसान हो सकता है।

  • वर्ष 2020 में आपके कर्ज में वृद्धि हो सकती है।

  • आमदनी कम होने के बावजूद धन की बचत करने की कोशिश करें।

विज्ञापन

5 of 13
rashi

कर्क

  • कर्क राशि के लोगों का वित्तीय पक्ष उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है।

  • इस साल आपकी जेब में धन तो आएगा, लेकिन वह धन रुकेगा नहीं।

  • घर में किसी मांगलिक कार्य के चलते आपके ऊपर उधारी बढ़ सकती है।

  • अगर आपने अपनी फैमिली के लिए हैल्थ इंश्योरेंस ले रखा है तो अच्छी बात है, वरना परिजनों के स्वास्थ्य में आपके ख़र्च में वृद्धि हो सकती हो सकती है।

विज्ञापन

6 of 13
rashi

सिंह

  • साल 2020 में सिंह राशि वालों को मजबूत आर्थिक प्रबंधन की आवश्यकता होगी।

  • जुलाई से नवंबर तक का समय वित्तीय पक्ष के लिए अच्छा है।

  • इस वर्ष आपको अपने खर्चों में लगाम कसने की आवश्यकता होगी। इससे आपका बजट नहीं बिगड़ेगा।

  • धन की बचत अथवा आय के नए स्रोतों का सृजन करने के लिए पैसों का निवेश किया जा सकता है।

विज्ञापन

7 of 13
rashi

कन्या

  • साल 2020 में आपका वित्तीय पक्ष मजबूत होगा।

  • इस वर्ष आप धन की बचत कर पाने में सफल होंगे।

  • आप नया वाहन, घर या कोई अन्य प्रोपर्टी खरीद सकते हैं।

  • रिश्तेदार आपसे आर्थिक सहायता की उम्मीद करें और आप उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। 

8 of 13
rashi

तुला

  • नए साल में तुला राशि वालों का आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। 

  • अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए लगातार आपको प्रयास करने होंगे।

  • कार्यक्षेत्र में आप इस साल अपनी सैलरी बढ़वाना चाहते हैं तो आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

  • आपको अन्य स्रोतों से भी धन कमाने की कोशिश करनी होगी।

9 of 13
rashi

वृश्चिक

  • साल 2020 में आपको वित्तीय लाभ प्राप्त होंगे।

  • आपकी आय के स्रोत में वृद्धि होगी। 

  • यदि आपने किसी से धन उधार लिया है तो आप इस साल उसे चुका सकते हैं।

  • अगर कोई बड़ा आर्थिक फैसला लें, तो अनभवी लोगों की सलाह अवश्य लें।

10 of 13
rashi

धनु

  • धनु राशि के जातकों को इस साल अल्पावधि में किए गए निवेश से मुनाफ़ा होगी।

  • धन से जुड़े मामलों में बहुत ज्यादा किसी पर भरोसा न करें।

  • अगर अर्थ से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो उसका फैसला आपके हक में आ सकता है।

  • इस वर्ष आप धन की बचत कर पाने में कामयाब होंगे।

11 of 13
rashi

मकर

  • मकर राशि वालों के लिए वर्ष 2020 चुनौतियों से भरा हो सकता है।

  • इस वर्ष आपकी किसी गलती से धन हानि हो सकती है।

  • आर्थिक संकट से बचने के लिए बजट प्लान किया जा सकता है।

  • वित्तीय लालच में आकर कोई ऐसा कदम न उठाएं जो अनैतिक या गैर कानूनी हो। 

12 of 13
rashi

कुंभ

  • कुंभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2020 शुभ संकेत कर रहा है।

  • इस वर्ष आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। एक से अधिक स्रोतों से धन आएगा।

  • जून से नवंबर तक आपको आर्थिक फैसले लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

  • आर्थिक रूप से आपको मनोवांछित फल प्राप्त हो सकते हैं।

विज्ञापन

13 of 13
rashi

मीन

  • वर्ष 2020 आर्थिक रूप से आपके लिए लाभकारी है।

  • इस वर्ष अगर आप किसी दीर्घावधि चीज़ों में निवेश करते हैं। 

  • अगर आपका धन कहीं रुका हुआ है तो इस वर्ष वह आपके पास आ सकता है।

  • विदेशी व्यापार से आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें