Chandra Grahan 2026: इस वर्ष रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। यह चंद्र ग्रहण शनि की राशि कुंभ में लगेगा। ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा जिसके कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
Chandra Grahan 2026: श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा और इस दिन रक्षाबंधन का त्योहार भी होगा। धार्मिक और ज्योतिषीय द्दष्टि से ग्रहण का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या और चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन लगता है। श्रावण पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है जो भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व पर बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। लेकिन इस बार राखी पर चंद्र ग्रहण का साया रहने के कारण लोगों के मन में असमंजस है कि ग्रहण में रक्षाबंधन का त्योहार कैसे मनाएं। आइए जानते हैं साल के आखिरी चंद्रग्रहण की सभी जानकारी।
विज्ञापन
2 of 7
कब है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण?
- फोटो : AI
चंद्र ग्रहण कब लगेगा
पंचांग के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को चंद्र ग्रहण लगेगा। भारतीय समय के अनुसार यह चंद्र ग्रहण सुबह करीब 8 बजकर 04 मिनट पर शुरू होगा, जो करीब सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर खत्म होगा। ग्रहण का चरम काल सुबह 09 बजकर 43 मिनट पर होगा।
विज्ञापन
3 of 7
भारत में चंद्रग्रहण दिखेगा या नहीं ?
साल का यह दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण सुबह लगेगा जिस कारण से भारत में इसे देखा नहीं जा सकेगा।
4 of 7
चंद्र ग्रहण
- फोटो : अमर उजाला
चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा ?
श्रावण पूर्णिमा के दिन लगने वाला यह दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, पश्चिमी एशिया, अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर और अंटार्कटिका आदि जगहों पर दिखाई देगा।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : पीटीआई
चंद्र ग्रहण का सूतककाल
भारत में चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा क्षितिज से नीचे होगा ऐसे में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। ऐसे में इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक 9 घंटे पहले लग जाता है और सूतक के दौरान किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता। ग्रहण के दौरान शुभ और मांगलिक कार्यो को करना वर्जित होता है। सूतक में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
Chandra Grahan on Raksha Bandhan 2026
- फोटो : अमर उजाला AI
रक्षाबंधन और चंद्र ग्रहण का साया
साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण श्रावण पूर्णिमा के दिन लगेगा और इस दिन रक्षाबंधन का भी त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देगा जिसके कारण इसका प्रभाव नहीं रहेगा। इसके अलावा भारत में भद्राकाल और राहुकाल को ध्यान में रखते हुए राखी बांधे।
इस राशि में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण
पंचांग और ज्योतीषीय गणना के मुताबिक साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शनि के स्वामित्व वाली राशि कुंभ में लगेगा। इस राशि में राहु ग्रह पहले से विराजमान हैं जिससे ग्रहण योग का निर्माण होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।