आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अंकशास्त्र के अनुसार आपके लिए कौन-सा मूलांक विवाह के लिए सबसे उपयुक्त रहेगा। आइए जानते हैं कि मूलांक 1 वालों के लिए कौन-से मूलांक के जातक सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित हो सकते हैं।
फ्री ई-पेपर, सभी विशेष आलेख और सीमित विज्ञापन जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी पाए
Mulank 1 Life Partner: अंक ज्योतिष में हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है और यह व्यक्ति के स्वभाव, सोच और जीवनशैली पर प्रभाव डालता है। हर व्यक्ति के लिए शादी एक बड़ा फैसला होता है, जिसको लेकर लोग अक्सर चिंता में रहते हैं। सही जीवनसाथी चुनने से न केवल वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है, बल्कि दोनों के बीच बेहतर समझ और सामंजस्य भी बना रहता है। यदि आपका मूलांक 1 है तो इस खबर की मदद से आप अपनी परेशानी को हल कर सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अंकशास्त्र के अनुसार आपके लिए कौन-सा मूलांक विवाह के लिए सबसे उपयुक्त रहेगा। आइए जानते हैं कि मूलांक 1 वालों के लिए कौन-से मूलांक के जातक सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित हो सकते हैं।
मूलांक 1 का स्वभाव
मूलांक 1 से संबंधित लोग स्वतंत्र सोच वाले, आत्मनिर्भर, महत्वाकांक्षी और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। इन्हें जीवन में आगे बढ़ना पसंद होता है और ये अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत करते हैं। ये लोग स्वाभिमानी होते हैं और दूसरों पर अधिक निर्भर रहना पसंद नहीं करते। इसलिए इनके लिए ऐसा जीवनसाथी जरूरी है, जो इनके विचारों को समझ सके और इनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक हो।
विज्ञापन
3 of 5
किन मूलांकों के साथ बनती है सबसे अच्छी जोड़ी?
- फोटो : adobe stock
किन मूलांकों के साथ बनती है सबसे अच्छी जोड़ी?
मूलांक 2– मूलांक 2 के जातक संवेदनशील, भावनात्मक और सहनशील होते हैं। ये मूलांक 1 के जातकों को संतुलित रखने में सक्षम होते हैं, जिससे रिश्ता स्थिर और मधुर बना रहता है। मूलांक 3– यह संयोजन भी अच्छा माना जाता है, क्योंकि मूलांक 3 के लोग भी महत्वाकांक्षी होते हैं और मूलांक 1 के साथ मिलकर अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।
4 of 5
किन मूलांकों के साथ बनती है सबसे अच्छी जोड़ी?
- फोटो : adobe stock
मूलांक 5– मूलांक 5 के जातक बेहद चतुर और बुद्धिमान होते हैं। इनका जिंदादिल स्वभाव मूलांक 1 के आत्मनिर्भर स्वभाव को संतुलित करता है, जिससे दांपत्य जीवन में ताजगी बनी रहती है। मूलांक 6– इस मूलांक के लोग प्रेम और पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखने में माहिर होते हैं। ये मूलांक 1 के जातकों को भावनात्मक समर्थन देते हैं, जिससे रिश्ता मजबूत होता है।
किन मूलांकों से सावधान रहना चाहिए?
- फोटो : adobe stock
किन मूलांकों से सावधान रहना चाहिए?
मूलांक 4 और 8 के जातकों के साथ मूलांक 1 के लोगों का स्वभाव मेल नहीं खाता। ये दोनों मूलांक गंभीर और कठोर होते हैं, जिससे मूलांक 1 के साथ टकराव होने की संभावना अधिक रहती है। इसलिए यदि इन मूलांकों के जातकों के साथ रिश्ता बनाना हो, तो धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होता है।