शनि के दिव्य धाम
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
शनिश्चरा मंदिर, मुरैना
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिदेव का प्राचीन मंदिर है। यहां शनि का एक पिंड मौजूद है, जिसको लेकर यह मान्यता है कि भगवान हनुमान ने इसे लंका से फेंका था, जो यहां आकर गिरा। तभी से भगवान शनि यहां पर विराजमान हैं। यहां शनिदेव को तेल अर्पित करने के बाद गले मिलने की प्रथा भी है। यहां जो भी भक्त आता है, वह बड़े प्यार से शनि देव से गले मिलकर अपनी तकलीफें उनसे बांटता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से शनि उस व्यक्ति की सारी तकलीफें दूर कर देते हैं।
कैसे दूर होंगे शनि दोष और बनेंगे सब बिगड़े काम, जानिये हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 251 रुपये में।