ज्योतिष में कई लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई होती है। जीवन से परेशानियों को दूर करने और सुख-समृद्धि पाने के लिए व्यक्ति तमाम तरह के ज्योतिष उपायों को आजमाता है। ज्योतिष उपाय से लोगों को फायदा भी मिलता है। लेकिन हर व्यक्ति के लिए एक जैसा ज्योतिष उपाय कारगर नहीं रहता। कई बार कुछ लोग बिना योग्य ज्योतिषाचार्यो की सलाह लिए ज्योतिष के उपायों को आजमाते रहते हैं, जिससे उन्हें फायदे की जगह भारी नुकसान हो जाता है। आइए जानते हैं कुछ ज्योतिष उपाय जिन्हें हर किसी को नहीं करना चाहिए, बल्कि ज्योतिष पंडितो की सलाह पर कुंडली में मौजूद शुभ और अशुभ ग्रहों की स्थिति को देखकर ही उपाय करें।