लुइस हैमिल्टन ने पहली बार लगातार तीन रेस जीत चीनी ग्रां प्री में पोल पोजीशन हासिल करने में सफल रहे।
इसके साथ ही चैंपियनशिप पर उनका दबदबा लगभग कायम हो गया है। मर्सिडीज के ब्रिटिश ड्राइवर ने 1 मिनट और 53.860 सेकंड से पोल पोजीशन हासिल किया।
चार रेसों में यह तीसरी बार है जब उन्हें पोल पोजीशन मिला है। ऑस्ट्रेलिया ड्राइवर डेनियल रिकार्डो उनसे महज आधे सेकंड से पोल पोजीशन हासिल करने से वंचित रह गए।