सोनम वांगचुक के मौलिक विचारों से अपने काम और जीवन को धार देने के लिए आइए अमर उजाला फाउंडेशन के नजरिया कार्यक्रम में 17 सितंबर को पीजीआई के भार्गव ऑडिटोरियम में दोपहर 3 बजे।
मिलिए '3 इडियट्स' के फुन्सुक वांगड़ू के असल चरित्र सोनम वांगचुक से
चर्चित फिल्म '3 इडियट्स' जिस फुन्सुक वांगड़ू उर्फ श्यामलदास रणछोड़दास चांचड़ के चरित्र पर आधारित थी, असल जिंदगी में उनका नाम है सोनम वांगचुक। इंजीनियर की पढ़ाई करने के बाद सोनम ने अपने को पूरी तरह से अपने लद्दाख की पिछड़ती शिक्षा को संवारने में खपा दिया। उनकी जिंदगी के जबरदस्त अनुभवों से अपने जीवन में भी नए रंग भर सकते हैं आप। आइए और जानिए।
ऐसे करें अपनी सीट पक्की
अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम “नजरिया जो जीवन बदल दे” में हिस्सा लेना चाहते हैं और अभी तक अपनी सीट बुक नहीं करा पाए हैं तो परेशान न हों। आप 95824 75475 पर मिस्ड कॉल देकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा आप https://foundation.amarujala.com/ पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जल्दी कीजिए, सीटें सीमित हैं। सीट, पहले आएं, पहले पाएं के आधार पर बुक हो रही हैं।