हाल ही में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए पंडित सुखराम ने वीरभद्र सिंह पर बड़ा हमला बोला है। सुखराम ने वीरभद्र सिंह को उत्तर भारत का सबसे बड़ा ब्लैकमेलर करार दिया है। उन्होंने मंडी स्थित अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि उनके घर पर पैसे रखवाने वाला कोई और नहीं बल्कि वीरभद्र सिंह थे। बता दें कि साल 1996 में मंडी स्थित उनके घर और दिल्ली से पैसे मिले थे।