बीवी ने दिया धोखा, बेटे को मारकर पति फांसी पर झूला
- फोटो : demo pic
बड़े बेटे के दिल का इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था। सालभर पहले ही ऑपरेशन हुआ था। लेकिन मां को जाने क्या सूझी की अपने पति और बच्चों को छोड़ गैरमर्द को दिल दे बैठी। 6 वर्षीय बेटे के दिल के इलाज के सिलसिले में पति दिल्ली आया तो बीवी अपने आशिक के साथ भाग गई। घर लौटने पर पति को पत्नि की करतूत पता चली तो आपा खो बैठा। बीवी की बेवफाई से खफा पति ने पहले बेटे को मारा फिर खुद जान दे दी।
दिल दहला देने वाली वारदात यूपी के आगरा की है। बाह थाने के गांव तेजसिंह पुरा में उस वक्त मातम पसर गया जब बाप-बेटे की लाशे कमरे से मिली।
आरोप है कि बीवी की बेवफाई से आजिज आकर पति ने अफसोसनाक कदम उठा लिया।
पुलिस के मुताबिक पछाय गांव मनीनगर निवासी रामभरोसी की बेटी पिंकी की शादी लगभग आठ साल पहले तेजसिंह पुरा निवासी गौरीशंकर (29) पुत्र आशाराम के साथ हुई थी। पिंकी ने दो पुत्रों हिमांशु (6) और आदित्य (3) को जन्म दिया। हाल ही में हुए चुनाव में पिंकी बीडीसी सदस्य भी चुनी गई।