मोहल्ले के लड़कों ने किया 2 बच्चों की विधवा मां से गैंगरेप
नहाते वक्त घर में घुस आए तीन आरोपी और तमंचा दिखाया
पीड़िता पहले भी कई दफा कर चुकी थी आरोपी की शिकायत
वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
यूपी के शामली के कांधला में घर में घुसकर तीन युवकों ने तमंचे से आतंकित करके विधवा से गैंगरेप किया। पीड़िता ने तहरीर देकर एक को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि कई वर्ष पूर्व उसके पति की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। आरोप है कि मोहल्ले का ही एक युवक अनवर आए दिन अश्लील हरकतें करता रहता था। उसके परिजनों से इस संबंध में कई बार शिकायत की, लेकिन वह बाज नहीं आया।
आरोप है कि शुक्रवार को जब वह घर पर स्नान कर रही थी तो अनवर और उसके दो साथी घर में घुस आए। तमंचा दिखाकर आतंकित करते हुए तीनों ने रेप किया। कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
शनिवार रात पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपी अनवर की तलाश में दबिश दी जा रही है।