मोबाइल की लत बड़ों ही नहीं अब बच्चों की भी जिंदगी नर्क करने लगी है। 9 साल के बच्चे पर मोबाइल का जूनून इस कदर हावी हो गया कि उसने अपने हाथ की नस काट ली। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक चौथी क्लास में पढ़ने वाले इस बच्चे का अब सर गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हालांकि शुरुआत में बच्चे को स्थानीय डॉक्टरों के पास ले जाया गया लेकिन मामला गंभीर होने के बाद गंगाराम अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां के डॉक्टर राजीव मेहता के मुताबिक उनकी जानकारी में अभी तक का सबसे छोटा बच्चा है, जिसने मोबाइल के लिए ऐसा कदम उठाया।