रागिनी डांसर और गायक हर्षिता दहिया और सपना चौधरी का डबल कनेक्शन सामने आया है। हम आपको बता रहे हैं क्या थी दोनों में समानता।
सपना चौधरी की तरह हर्षिता भी पॉपुलर हरियाणवी सिंगर और डांसर थी। दोनों की रागिनी पर विवाद हुआ। सपना ने एक प्रोग्राम में रागिनी गाई थी जिसे विवादित कहते हुए उनपर आरोप जड़े गए थे, इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें गालियां देने लगे थे। सपना को ये सब इतना बुरा लगा कि उन्होंने चूहे मारने की दवा खा ली थी।
ये भी पढ़ें- डांसर हर्षिता के कत्ल का असली सच कहीं ये तो नहीं
सपना को समय रहते बचा लिया गया था, लेकिन वो लंबे समय तक डिप्रेशन में रही थीं। सपना ने सुसाइड से पहले 6 पन्नों का नोट लिखा था और अपनी मौत का जिम्मेदार सतपाल तंवर को बताया था।
पॉपुलर सिंगर और डांसर हर्षिता पिछले लगभग डेढ़ साल से स्टेज शो पर डांस और सिंगिंग करके फेमस हुई थी। हर्षिता सपना चौधरी को टक्कर देती थी। थोड़े समय में ही डांस और सिंगिंग में मशहूर हुई हर्षिता की हत्या के पीछे विवादित रागिनी अपलोड करने का कनेक्शन सामने आ रहा है।