फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के बाहर खेल रहे बच्चे को खींचा, दुराचार कर दिया

Tue, 15 Mar 2016 08:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद

सार

पहली कक्षा में पढ़ने वाले मासूम के साथ दुराचार, आरोपी फरार दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था मासूम तभी आरोप उसे ले गया अकेले में मासूम के साथ किया दुष्कर्म, बच्चा रोता हुआ आया मां की तहरीर पर पुलिस ने छापा मारा, आरोपी हाथ नहीं आया
Register For Event
विज्ञापन
पहली कक्षा में पढ़ने वाले लड़के से दुष्कर्म - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के इलाहाबाद के यमुनापार के करछना इलाके में सोमवार दोपहर स्कूल के बाहर खेल रहे कक्षा एक के छात्र को एक युवक खींचकर कुछ दूर पर सुनसान में ले गया और उसके साथ वहशियाना हरकत की। 
विज्ञापन


हवस में अंधे युवक के चंगुल से छूटने के बाद बालक रोते हुए अपने घर गया और मां को जानकारी दी। मां ने करछना थाने जाकर शिकायत की तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छापा मारा लेकिन आरोपी युवक पकड़ में नहीं आया।

पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक करछना स्थित प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाला कक्षा एक का आठ वर्षीय छात्र दोपहर में लंच के वक्त दोस्तों के साथ बाहर खेल रहा था। तभी उसे कस्बे का ही बीस वर्षीय विकास सिंह बहलाकर स्कूल से कुछ दूर तहसील की निर्माणाधीन कॉलोनी की तरफ ले गया। 
विज्ञापन


वहां जाकर बच्चा लौटने की जिद करने लगा तो विकास उसे खींचकर सुनसान में ले गया और उसके साथ दुराचार किया। मनमानी करने के बाद विकास ने छोड़ा तो बच्चा रोते हुए स्कूल लौटा। फिर वहां से घर जाकर अपनी मां को युवक की कारस्तानी की जानकारी दी। 

बालक के साथ हुए कुकृत्य के बारे में जानकर मां सन्न रह गई। वह बेटे को लेकर पहले स्कूल पहुंची। वहां लोगों और दूसरे बच्चों से बात करने पर आरोपा का नाम विकास मालूम हुआ। पीड़ित की मां ने करछना थाने जाकर आरोपी की शिकायत की। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें