फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्रः विधायकों को 20-20 लाख की निधि आवंटित, धारावी में मिले 25 नए संक्रमित

Fri, 24 Apr 2020 11:52 AM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • महाराष्ट्र सरकार ने मंजूर किए 72 करोड़ 20 लाख रुपये
  • साल 2020-21 के बजट में कुल 1101 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6427 पहुंची
Register For Event
विज्ञापन
धारावी (प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के संकट से निपटने के लिए विधानमंडल सदस्यों को 20-20 लाख रुपये की निधि मंजूर की है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए स्थानीय विकास कार्यक्रम के तहत विधायकों को पहली किश्त के रूप में 72 करोड़ 20 6लाख रुपये स्वीकृत किया है। विधायक यह रकम कोरोना संकट से निपटने में खर्च कर सकेंगे।

विज्ञापन


गुरुवार को सरकार के नियोजन विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया। इसके मुताबिक विधानसभा के 288 और विधान परिषद के 73 सदस्यों कों बतौर विधायक निधि के रूप में यह राशि मंजूर की गई है।

विधायकजन कोरोना के कारण आपातकालीन परिस्थिति में जिला स्तर पर इस निधि का इस्तेमाल कर सकेंगे। सरकार के अनुसार वित्त विभाग ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में पहले चरण के लिए 183 करोड़ रुपये विधायक निधि देने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन


इसमें से सरकार ने पहली किश्त के रूप में 72 करोड़ 20 लाख रुपये प्रदान की है। इससे पहले सरकार ने साल 2020-21 के बजट में कुल 1101 करोड़ रुपए का प्रावधान किया था।

धारावी में मिले 25 नए संक्रमित, मुंबई में 6 की मौत

एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को 25 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं और 6 की मौत हो गई। जबकि प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6427 हो गई है।

वहीं, अब तक 283 मरीजों की मौत हो चुकी है जिसमें मुंबई में 167 लोगों की कोरोना से जान गई है। धारावी झोपड़पट्टी में अब तक 13 से लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि 214 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं।

धारावी में अब तक कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 200 से अधिक हो चुकी है। गुरुवार को मुंबई में 522 नए मरीज और राज्य में 778 कोरोना संक्रमित नए मरीज सामने आए और 14 लोगों की मौत हो गई।

मुंबई में सबसे ज्यादा 4205, ठाणे में 248, नवी मुंबई में 97, कल्याण-डोंबिवली में 124, मीरा-भाईंदर में 116, पालघर में 21, उल्हासनगर में 2, वसई-विरार में 109 मरीज कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

आंकड़े बताते हैं ठाणे मंडल में 4980 मरीज, और 187 मौत, नासिक मंडल में 184 मरीज और 16 मौत, पुणे मंडल में 963 मरीज और 67 मौत, कोल्हापुर मंडल में 43 मरीज 2 मौत, नागपुर मंडल में 103 मरीज और 1 मौत, अकोला मंडल में 69 मरीज और 3 मौत, औरंगाबाद मंडल में 51 मरीज और 5 मौत, और लातूर मंडल में 13 मरीज मिले हैं लेकिन किसी की मौत नहीं हुई है। वहीं, अन्य राज्यों के 21 मरीज और दो मौंते हुई हैं।

लॉकडाउन घोषित होने के बाद से धारावी में कोरोना संक्रमण का प्रसार तेजी से हुआ है। दिल्ली से मुंबई आई केंद्रीय टीम ने कोरोना के इसी प्रसार को देखते हुए मुंबई में कोरोना विस्फोट की आशंका जताई है। इसके मद्देनजर मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) और राज्य सरकार के लिए धारावी में कोरोना के संक्रमण को रोकने की बड़ी चुनौती है।

केईएम में 5 डॉक्टर कोरोना संक्रमित 300 लोग क्वारंटीन

बीएमसी के सबसे बड़े केईएम अस्पताल के 5 डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। परेल स्थित इस अस्पताल में 5 डॉक्टरों समते 17 लोग कोरोना संक्रमित मिल हैं। जबकि 300 लोगों को क्वरंटीन किया गया है।

केईएम के डीन डॉ. हेमंत देशमुख का कहना है कि कोरोना की लड़ाई इतनी जल्दी खत्म होने वाली नहीं है। इसलिए रिजर्व फौज की व्यवस्था की गई है। फिलहाल, निवासी डॉक्टरों की टीम कोरोना की जंग लड़ रही है।

तब्लीगी जमात के 21 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के निजामुद्दीम में आयोजित तब्लीगी जमात के मरकज से लौट कर मुंब्रा में छुपे 21 विदेशी नागरिकों समेत 25 लोगों को धर दबोचा है। एक अधिकारी ने बताया कि इन क्वारंटीन की समयावधि समाप्त होने के बाद गिरफ्तार किया गया है।

हालांकि बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई। लकिन जमानत इस शर्त पर मिली है कि वे देश छोड़कर नहीं जाएंगे। सीनियर इंस्पेक्टर नितिन ठाकरे ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में 13 बंग्लादेशी, 8 मलेशियाई नागरिकों समेत 4 स्थानीय हैं।

विज्ञापन


इन सभी को कौसा के नवीर उलूम मदरसा ट्रस्ट और अत नहीं उल फलाह में रहते हुए पाया गया था। एक अप्रैल को इन सबको शील डायघर में क्वारंटीन किया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें