फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निसर्ग चक्रवातः मुंबई में मैदान से हटाया अस्थाई कोविड अस्पताल, बीच और पार्कों में जाने पर रोक

Tue, 02 Jun 2020 08:19 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) आयुक्त आर ए राजीव ने कोरोना संक्रमण के चलते खुले मैदान में तंबू तानकर कोविड ओपन हास्पिटल का निर्माण कराया था। जहां तीन दिन में 150 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया था...
Register For Event
विज्ञापन
महाराष्ट्र में निसर्ग चक्रवात की दस्तक - फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में कोरोना संकट के बीच बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स (बीकेसी) में एमएमआरडीए ग्राउंड पर बनाए गए ओपन कोविड अस्पताल निसर्ग चक्रवात के चलते खाली कर दिया गया है। मंगलवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने यहां भर्ती करीब 150 मरीजों को वरली में बने कोरोना केयर सेंटर में शिफ्ट किया।

विज्ञापन


मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) आयुक्त आर ए राजीव ने कोरोना संक्रमण के चलते खुले मैदान में तंबू तानकर कोविड ओपन हास्पिटल का निर्माण कराया था। जहां तीन दिन में 150 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया था।

एमएमआरडीए के अधिकारी डॉ. बी.जी. पवार ने बताया कि मौसम विभाग ने चक्रवात में 100 से 125 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। एमएमआरडीए मैदान में बना कोविड अस्पताल इतनी तेज हवा के झोंके सहने में सक्षम नहीं है. इसके चलते बीएमसी ने कोविड अस्पताल में भर्ती 150 से अधिक मरीजों को वरली स्थित कोरोना केयर सेंटर में शिफ्ट किया है।

बीच पर लाइफ गार्ड तैनात

निसर्ग तूफान के खतरे को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने भी किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारी की है। इसके तहत फायर ब्रिगेड ने मुंबई के 6 बीच पर 93 लाइफ गार्ड्स तैनात किए हैं।

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड चीफ प्रभात रहांगदले ने बताया कि यह लाइफ गार्ड्स दो शिफ्ट में काम करेंगे। रहांगदले ने बताया कि गिरगांव चौपाटी पर 13, दादर चौपाटी पर 14, जुहू चौपाटी पर 20, अक्सा बीच (मालाड), 14, और गोराई बीच पर 18 लाइफ गार्ड्स तैनात किए गये हैं।

मुंबई में बीच और पार्कों में जाने पर रोक

मुंबई के बीच पर्यटन के प्रमुख केंद्र हैं जहां सुबह और शाम लोगों की भीड़ रहती है। लेकिन मुंबई पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर नागरिकों से बीच और पार्क में जाने से रोक लगा दी है।

वहीं, जीवन रक्षक दल के जवानों ने बीच पर मोर्चा संभाल लिया है। लाइफ गार्ड्स को आपात स्थिति में बचाव के लिए आधुनिक साजो सामान उपलब्ध कराया गया है।

जिसमें रेस्क्यू लाइफ ट्यूब, रेस्क्यू बोर्ड, फर्स्ट एड किट, बीबीएम, लाइफ जैकेट, ऑक्सिजन सिलिंडर, मेगा फोन, वॉकी टाकी, रेस्क्यू रोप, बम बैग, पॉकेट ग्लव्स, टॉर्च, नाइफ व स्पिन बोर्ड सहित अन्य सामान मुहैया कराया है।

अलर्ट पर फ्लड रेस्क्यू टीम

चक्रवाती तूफान के कारण बीएमसी की फ्लड रेस्क्यू टीम को अलर्ट पर रखा गया है। फायर ब्रिगेड चीफ ने बताया कि मुंबई के सभी फायर ब्रिगेड स्टेशन के साथ फायर स्टेशनों को तैयार रखा गया है। 

150 फ्लड रेस्क्यू मेंबर्स को इन फायर स्टेशनों पर तैनात कर दिया गया है। साथ ही 5 रेस्क्यू टीम भी एलर्ट पर है। जिनके पास लिफ्टिंग बेड्स, वेरियस कटर, फ्लड लाइट्स और स्ट्रेचर आदि शामिल हैं।

विज्ञापन


वहीं, केमिकल लीकेज से भी निपटने की तैयारी की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें