फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र फडणवीस बोले, महाराष्ट्र में ठाकरे की सरकार है या डीएचएफएल वाले वाधवान की

Tue, 19 May 2020 03:44 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • आईपीएस अधिकारी गुप्ता को क्लीनचिट पर गरमाई महाराष्ट्र की सियासत
  • अप्रैल में कपिल और धीरज वाधवान को परिवार समेत दिया था खंडाला से महाबलेश्वर जाने का पास
Register For Event
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संकट में जारी लॉकडाउन के बीच दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) के प्रमोटर कपिल वाधवान को लॉकडाउन में महाबलेश्वर के लिए पास जारी करने वाले अफसर को क्लीनचिट देने और फिर बहाल किए जाने पर सूबे की राजनीति करमा गई है।

विज्ञापन


विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने गृह विभाग के प्रधान सचिव (विशेष) अमिताभ गुप्ता को दोबारा बहाल करने पर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोमवार को फडणवीस ने सवाल किया कि राज्य में महाविकास आघाडी की सरकार है या वाधवान सरकार? इसका जवाब राज्य सरकार को देना चाहिए।

बीते अप्रैल महीने में लॉकडाउन-1 के दौरान डीएचएफएल के प्रवर्तक कपिल वाधवान और धीरज वाधवान समेत परिवार के सदस्यों को खंडाला से महाबलेश्वर जाने की अनुमति के लिए ट्रांजिट पास दिया गया था। जिस पर गुप्ता ने ही हस्ताक्षर किया था।
विज्ञापन


कोरोना संकट में महाबलेश्वर गांव वालों ने वाधवान परिवार के वहां पहुंचने पर विरोध जताया था। इसके बाद यह मामला सुर्खियों में आया। राज्य सरकार ने गुप्ता को जबरन छुट्टी पर भेजकर जांच के आदेश दिए थे। पर दो दिन पहले उन्हें फिर से उसी पद पर बहाल कर दिया गया है।

किसी और के इशारे पर गुप्ता ने दिया था पत्र

फडणवीस ने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन के समय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के आरोपित वाधवान बंधुओं को सैर के लिए पास देने वाले गुप्ता को राज्य सरकार ने दोबारा उसी पद पर नियुक्ति किया है।

फडनवीस का कहना है कि यह मामला सामने आने के बाद ही कहा था कि इनके कोई न कोई आका हैं, जिनके इशारों पर पास दिया गया है। गुप्ता अपने मन से ऐसा नहीं कर सकते। अब जिस तेजी के साथ गुप्ता की जांच को खत्म कर दोबारा उसी पद पर नियुक्ति किया गया है उससे साफ है कि गुप्ता ने वाधवान परिवार को पत्र किसी न किसी के इशारे पर दिया था।

इसलिए हम इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं। सीबीआई इस बात की जांच करे कि किसके कहने पर गुप्ता ने पत्र दिया था।

प्रवासियों से संबंधित समिति के प्रमुख बने गुप्ता

बाधवान को ट्रांजिट पास देने वाले अमिताभ गुप्ता को प्रवासियों से संबंधित एक समिति का प्रमुख बनाया गया है। इस समिति को छात्रों, श्रमिकों को उनके मूल गांव वापस जाने के लिए अनुमति देने का अधिकार है। इस समिति में मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त विनय चौबे, सामान्य प्रशासन विभाग के उपसचिव राहुल कुलकर्णी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें