फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्रः खतरनाक हुए हालात, कई जगहों पर मरीजों के लिए लगे तंबू

Wed, 06 May 2020 09:00 PM IST
Harendra Chaudhary सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • निजी डॉक्टरों को भी जारी हुआ फरमान
  • रेसकोर्स और एमएमआरडीए जैसे मैदानों में लगे तंबू
Register For Event
विज्ञापन
Bed Facility at Dharavi - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वव्यापी कोरोना महामारी का सर्वाधिक प्रकोप झेल रहे महाराष्ट्र में अब हालात खतरनाक होते जा रहे हैं। सूबे के 36 जिलों में से 34 जिले कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। वहीं, राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमण विकराल रूप धारण करता जा रहा है।

विज्ञापन


इसके चलते अब रेसकोर्स और एमएमआरडीए जैसे मैदानों में भी तंबू तानकर कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए बेड लगा दिए गए हैं। दूसरी ओर निजी डॉक्टरों को भी फरमान जारी कर दिया गया है कि वे भी सरकारी अस्पतालों में सेवाएं दें अन्यथा उनके लाईसेंस खत्म कर दिए जाएंगे।

मुंबई के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कोविड-19 रोगियों के उपचार में निजी डॉक्टरों को महीने में कम से कम 15 दिन तक सेवाएं देनी होगी। राज्य चिकित्सा-शिक्षा अनुसंधान बोर्ड के निदेशक डॉ. तात्याराव लहाने ने आदेश जारी किया है कि यदि 55 साल के कम उम्र के निजी डॉक्टरों ने सरकारी अस्पतालों में सेवा के लिए किए गए टेलिफोन का जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ संक्रामक रोग निवारण अधिनियम 1897 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यहां तक कि उनका लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा। मुंबई में करीब 30 हजार एलोपैथी डॉक्टर हैं, जिनमें से 13000 भारतीय चिकित्सा संघ (एमआईए) के सदस्य हैं। जिन्हें अनिवार्य रूप से कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए आना होगा।

वहीं, एमआईए के अध्यक्ष डॉ. अविनाश भोंडवे ने इस आदेश का स्वागत करते हुए कहा है कि होमियोपैथ और आयुर्वेदिक डॉक्टरों को भी सेवाओं में शामिल किया जाना चाहिए।

मुंबई में हर दिन बढ़ रहे हैं तीन दर्जन कोरोना मरीज

बीते माह मुंबई दौरे पर आए केंद्रीय टीम ने मई महीने में रिकार्ड संख्या में लोगों के कोरोना संक्रमित होने की आशंका जताई थी। हालांकि राज्य सरकार ने एक लाख मरीज होने की संभावना व्यक्त की है। समझा जा रहा है कि लॉकडाउन-3 शुरू होने के साथ ही मुंबई में ऐसी परिस्थिति नजर आने लगी है।

प्रतिदिन औसतन मुंबई में 3 दर्जन कोरोना पॉजिटव मरीज सामने आ रहे हैं। इसको देखते हुए मुंबई के महालक्ष्मी स्थित रेसकोर्स मैदान 100 बेड, नेहरू सेंटर में 200 बेड, नेहरू प्लेनेटोरियम में 200 बेड, गोरेगांव स्थित नेस्को ग्राउंड में 1240 बेड का आईसोलेशन सेंटर और बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स स्थित एमएमआरडीए मैदान में 1000 बेड ऑक्सीजन सेंटर सहित क्वंरंटीन सेंटर बनाया गया है।

सीएम ठाकरे ने पोर्ट ट्रस्ट, रेलवे और सेना से मांगी मदद

माना जा रहा है कि मुंबई में कोरोना संक्रमण की स्थिति और भयानक हो सकती है। इसके मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने बांबे पोर्ट ट्रस्ट, रेलवे और भारतीय सेना और नौसेना सहित केंद्र सरकार के अन्य अस्पतालों से आईसीयू में बेड उपलब्ध कराने की मांग की है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने खुद पहल कर केंद्रीय बरिष्ठ अधिकारियों से बात की है। सरकार का मानना है कि मई महीने में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अधिक होगी। इसलिए इसकी तैयारी की जा रही है।

महाराष्ट्र में बुधवार को 1233 और धारावी में मिले 68 नए कोरोना संक्रमित 

महाराष्ट्र में बुधवार को 1233 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए। इससे राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 16,758 हो गई है। वहीं, एक दिन में 34 मरीजों की मौत हो गई। इसमें मुंबई के 25, पुणे के 3, अकोला के 1 और सोलापुर के मरीजों का समावेश है।

वहीं, धारावी में 68 नए मरीज मिले और यहां अब तक 21 मरीजों की मौत हो चुकी है। साथ ही, मुंबई में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 10,714 हो गई है और मौत का आंकड़ा 412 तक पहुंच चुका है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें