फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब है एमपी: शादी की जिद में 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, मंत्री से बात के बाद उतरा नीचे; खूब हुआ ड्रामा

Tue, 12 May 2026 06:31 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह के फुटेरा कलां गांव में 25 वर्षीय युवक शादी और 50 हजार रुपये की मांग को लेकर 150 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ गया। मंत्री लखन पटेल से फोन पर समझाइश मिलने के बाद घंटों चले हाईवोल्टेज ड्रामे का शांतिपूर्ण अंत हुआ।

Register For Event
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लॉक के फुटेरा कलां गांव में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक शादी कराने की जिद लेकर करीब 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक घंटों तक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय गणेश पटेल अचानक टावर पर चढ़ गया और ऊपर से ही अपनी मांगें रखने लगा। युवक का कहना था कि उसकी शादी कराई जाए और उसे 50 हजार रुपये नकद दिए जाएं। ग्रामीणों और परिजनों ने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।

परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले भी युवक इसी तरह टावर पर चढ़ गया था। उस समय ग्रामीणों और परिवार के लोगों ने समझाइश देकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया था, लेकिन मंगलवार सुबह उसने फिर वही हरकत दोहरा दी। घटना की सूचना मिलते ही बटियागढ़ तहसीलदार योगेंद्र चौधरी, चौकी प्रभारी आनंद कुमार और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत कर युवक को समझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन


पढ़ें: भोजशाला मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने रखा आदेश सुरक्षित 

इस दौरान युवक की जिद थी कि उसकी बात मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक लखन पटेल से कराई जाए। बाद में मंत्री लखन पटेल ने फोन पर युवक से बातचीत की और उसे समझाइश दी। काफी देर तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद युवक आखिरकार सुरक्षित नीचे उतर आया। ग्रामीणों के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। घटना के दौरान गांव में लोगों की भारी भीड़ जमा रही थी और किसी अनहोनी की आशंका से लोग चिंतित नज़र आए।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें