फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमा भारती: चुनावी टिकट वाले बयान पर पूर्व सीएम की सफाई, कहा- यह अहंकार नहीं, मेरे राजनीतिक सफर का सच

Fri, 27 Nov 2026 05:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने लोकसभा चुनाव के टिकट को लेकर दिए बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी अहंकार नहीं, बल्कि राजनीतिक सफर का सच थी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने हमेशा उन्हें चुनाव लड़ने के लिए राजी किया। साथ ही शराबबंदी नीति की निगरानी में जनप्रतिनिधियों की भूमिका बताई।
Register For Event
विज्ञापन
उमा भारती ने अपने बयान पर सफाई पेश की है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आगामी लोकसभा चुनाव में टिकट को लेकर दिए अपने विवादित बयान पर सफाई दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर दिया गया बयान किसी अहंकार का प्रदर्शन नहीं था, बल्कि उनकी राजनीतिक यात्रा का सच था। पार्टी ने उन्हें कभी सीधे टिकट नहीं दिया, बल्कि हर बार चुनाव लड़ने के लिए राजी किया। उमा भारती के अनुसार, किसी भी नेता को जिम्मेदारी उसकी योग्यता, जनसेवा और संगठन में योगदान के आधार पर मिलती है।
विज्ञापन


बयान पर खड़ा हुआ राजनीतिक विवाद
वृंदावन से भोपाल लौटते समय ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों ने उमा भारती से आगामी लोकसभा चुनाव में टिकट मिलने को लेकर सवाल पूछा था। इस पर उन्होंने बेबाकी से कहा था कि उन्हें टिकट देने की किसकी औकात है, वह चुनाव लड़ने का फैसला स्वयं करती हैं। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों और इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। विवाद बढ़ने के बाद उमा भारती ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट जारी कर स्थिति साफ की। उन्होंने लिखा कि पत्रकारों ने उनसे 2029 के लोकसभा चुनाव में टिकट मिलने पर सवाल किया था। सवाल के जवाब में उनके मुंह से स्वाभाविक रूप से यह बात निकली थी। उन्होंने सोचा भी नहीं था कि इस टिप्पणी पर इतना बड़ा विवाद खड़ा हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- ग्वालियर में उमा भारती की दो टूक: किसी की औकात नहीं कि मुझे टिकट दे, यूपी चुनाव पर की ये भविष्यवाणी
विज्ञापन


योग्यता और जनसेवा से तय होती है भूमिका
पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री सहित कई बड़े नेताओं का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि देश के अनेक नेता सामान्य परिवारों से निकलकर निरंतर जनसेवा और संगठनात्मक कार्य के दम पर शीर्ष मुकाम तक पहुंचे हैं। भारतीय जनता पार्टी में भी जिम्मेदारियां इसी व्यवस्था के तहत तय होती हैं। किसी व्यक्ति को कोई जिम्मेदारी देने से पहले उसकी योग्यता, संगठन और जनता के प्रति उपयोगिता तथा काम करने की क्षमता को देखा जाता है। जब जनता और पार्टी कार्यकर्ता किसी व्यक्ति को स्वीकार करते हैं, तब उसे चुनाव लड़ने का जिम्मा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि चुनावी टिकट तो केवल एक वैधानिक प्रक्रिया है, जिसे चुनाव आयोग के नियमों को पूरा करने के लिए निभाया जाता है।
विज्ञापन


शराबबंदी अभियान और निगरानी की जरूरत
उमा भारती ने शराबबंदी के मुद्दे पर भी अपना दृष्टिकोण साझा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराबबंदी को लेकर नीति बन चुकी है, लेकिन इसकी सफलता के लिए पुलिस प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों की सजगता अत्यंत आवश्यक है। उनका शराबबंदी अभियान इसलिए सफल रहा क्योंकि सरकार ने एक समग्र नीति तैयार कर ली थी। अब उस नीति की निरंतर निगरानी करने में जनप्रतिनिधियों की सबसे बड़ी भूमिका रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें