फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: नर्मदा पाइप लाइन के लिए किसानों का हल्लाबोल, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, 25 मई से भूख हड़ताल का ऐलान

Thu, 07 May 2026 07:51 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

क्षेत्र में नर्मदा पाइप लाइन की मांग को लेकर घट्टिया क्षेत्र के किसानों ने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर 25 मई से भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है।
Register For Event
विज्ञापन
नर्मदा पाइप लाइन की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के घट्टिया विधानसभा क्षेत्र में नर्मदा पाइप लाइन से वंचित किसानों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। करणी सेना के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान किसान तख्तियां लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे और एसडीएम राजाराम करजरे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि क्षेत्र के 60 से 65 गांव आज भी नर्मदा पाइप लाइन योजना से वंचित हैं, जिसके कारण उन्हें भारी जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि लगातार गिरते भूजल स्तर के कारण खेती करना मुश्किल होता जा रहा है। सिंचाई के अभाव में फसलें प्रभावित हो रही हैं और किसान आर्थिक संकट में फंसते जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का हाईवे सत्याग्रह कल: 7 जगह जाम, 11 जिलों में असर, खरीदी व्यवस्था फेल का आरोप
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे किसानों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर नर्मदा पाइप लाइन को मंजूरी देकर काम शुरू नहीं किया गया तो 25 मई से 60-65 गांवों के किसान अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

एसडीएम राजाराम करजरे ने किसानों का ज्ञापन लेकर उनकी मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। हालांकि किसानों का कहना है कि अब उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर समाधान चाहिए।
विज्ञापन


किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जल्द नर्मदा पाइप लाइन स्वीकृत कर कार्य शुरू कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें