फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े दुकानदार पर किया हमला, पुलिस के सामने इतना बड़ा तमाशा; CCTV में कैद घटना

Mon, 07 Oct 2024 10:48 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

MP: प्रदेश में अपराधियों के हौंसले बुलंद है। ताजा मामला सिंगरौली से सामने आया है। जहां थाने से चंद कदम की दूरी पर एक दुकान में घुसकर दुकानदार व उसके बुजुर्ग पिता पर आधा दर्जन बदमाशों ने हमला कर दिया।
 
Register For Event
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र के सिंगरौली जिले में एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर उस समय सवाल खड़े हो गए, जब दिन दहाड़े कोतवाली पुलिस के सामने एक दुकान में घुसकर दुकानदार व उसके बुजुर्ग पिता पर आधा दर्जन बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना के वक्त पुलिसकर्मी भी मौजूद था, इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देकर सभी मौके से फरार हो गए। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते यह वारदात हुई है।

क्या था मामला

विज्ञापन

दरअसल, सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बिलौजी इलाके में हुई इस घटना से पुलिस सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बदमाशों ने जिस तरह दुकान के अंदर घुसकर दुकान में मौजूद दुकानदार और उसके बुजुर्ग पिता को पीटा, उसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इधर, हैरानी की बात यह है कि घटना के वक्त पुलिस कर्मी भी मौजूद दिख रहा है। बावजूद इसके बेखौफ आधा दर्जन बदमाशों ने दुकान में घुसकर दुकानदार और उसके बुजुर्ग पिता को बेहरमी पीटता रहा।

घटना शनिवार की बताई जा रही है, फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक यह पूरा घटनाक्रम शनिवार का है। जब न्यायालय के आदेश पर प्रशासन की टीम शिव मूरत गुप्ता और धर्मदास गुप्ता के आपसी जमीनी विवाद में सीमांकन करने गई थी। इस बीच आपस में मारपीट शुरू हो गई। शिव मूरत गुप्ता ने जमीन पर गलत तरीके से नाप जोख का विरोध किया तो आरोपी अमन गुप्ता, प्रेमलाल गुप्ता संदीप गुप्ता, राकेश गुप्ता, धर्मदास गुप्ता, क्षमा गुप्ता सहित आधा दर्जन लोगों ने मारपीट करने लगे, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें