फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बदरवास पुलिस ने धर्मांतरण के मामले की कार्रवाई, दो महिला शिक्षिकाओं सहित 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 23 Dec 2025 09:41 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने दो महिला शिक्षिकाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले छह वर्षों से ग्रामीण और कमजोर वर्ग के लोगों को आर्थिक प्रलोभन देकर धर्मांतरण करा रहे थे।
Register For Event
विज्ञापन
धर्मांतरण के मामले पर पुलिस टीम ने की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में धर्मांतरण कराने के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो महिला शिक्षिकाओं सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन शिक्षक और एक पटवारी शामिल हैं। यह गिरोह पिछले लगभग छह वर्षों से भोले-भाले लोगों को आर्थिक प्रलोभन देकर धर्मांतरण करा रहा था।

कोलारस एसडीओपी संजय मिश्रा ने बताया कि आरोपी लोगों को धर्म परिवर्तन के बदले 25-25 हजार रुपये नकद के साथ अन्य सुविधाओं का लालच देते थे। पुलिस को लंबे समय से इस गतिविधि की सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके बाद जांच कर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: SIR की ‘नो-मैपिंग’ कैटेगरी में चारों महानगर टॉप पर, इंदौर सभी पांचों कैटेगरी में शामिल
विज्ञापन


कमजोर वर्ग के लोगों को निशाना बना रहे थे
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी योजनाबद्ध तरीके से ग्रामीण और कमजोर वर्ग के लोगों को निशाना बना रहे थे। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें