फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol Weather: देर शाम अचानक बिगड़ा मौसम का मिजाज, तेज आंधी और तूफान के चलते कमिश्नर आवास के पास पेड़ गिरा

Thu, 04 Jun 2026 08:50 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मार्ग से पेड़ हटाने और विद्युत व्यवस्था बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य शुरू किया गया। कर्मचारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र की घेराबंदी कर यातायात को दूसरे मार्गों से संचालित कराया।
Register For Event
विज्ञापन
कमिश्नर का वाहन क्षतिगस्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार देर शाम जिले में अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। तेज आंधी और तूफान के चलते कमिश्नर निवास के पास स्थित एक विशालकाय पेड़ जड़ समेत उखड़कर सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से घरौला मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया, वहीं नगर के एक हिस्से की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तेज हवाओं के दबाव में भारी-भरकम पेड़ का बड़ा हिस्सा कमिश्नर निवास परिसर के अंदर भी जा गिरा। पेड़ की चपेट में आने से परिसर में खड़ा कमिश्नर का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन का कांच तथा गेट को भी नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।

पढ़ें:  भोपाल में छात्रा की संदिग्ध मौत, मरने से पहले ये मैसेज लिखा; मां का BF पर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका का अमला, बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। मार्ग से पेड़ हटाने और विद्युत व्यवस्था बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य शुरू किया गया। कर्मचारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र की घेराबंदी कर यातायात को दूसरे मार्गों से संचालित कराया। रात तक पेड़ की कटाई और हटाने का कार्य जारी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें