फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा: कमिश्नर के आदेश पर हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी, चीफ जस्टिस बोले- बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत,2 दिन में जवाब तलब

Wed, 25 Nov 2026 04:25 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह के छह महीने के निरोध आदेश में हाईकोर्ट ने कई कानूनी खामियां बताईं। चीफ जस्टिस ने कमिश्नर के कानूनी ज्ञान पर सवाल उठाते हुए बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत बताई और दो दिन में संक्षिप्त जवाब मांगा।
Register For Event
विज्ञापन
रीवा कमिश्नर के आदेश पर हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मप्र हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह के आदेश पर मुख्य न्यायाधीश ने गंभीर टिप्पणी की है। चीफ जस्टिस ने कहा कि कमिश्नर को इस मामले में बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत है। उन्हें निरोध (Detention) से संबंधित बुनियादी कानूनी जानकारी भी स्पष्ट नहीं है। कोर्ट ने आदेश में कई खामियां होने की बात कहते हुए इस पूरी प्रक्रिया को जिम्मेदारी भरा कार्य बताया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
मामला रीवा निवासी ओमप्रकाश गुप्ता से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक PIT NDPS Act के तहत रीवा कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने उन्हें छह महीने के लिए भोपाल जेल में निरुद्ध करने का आदेश जारी किया था। इस आदेश को चुनौती देते हुए याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता आलोक तिवारी ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी।

ये भी पढ़ें: मप्र हाईकोर्ट की पुलिस विभाग को फटकार: डीजीपी की 6 याचिकाएं खारिज कर लगाया जुर्माना, पीड़ितों का मुआवजा बढ़ा
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान कमिश्नर के आदेश पर टिप्पणी
मंगलवार 25 नवंबर को मुख्य न्यायाधीश अल्पेश यशवंत कोकजे और न्यायमूर्ति विवेक जैन की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने रीवा कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह द्वारा पारित निरोध आदेश में कई त्रुटियां होने की बात कही। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि कमिश्नर को इस विषय में बुनियादी प्रशिक्षण की आवश्यकता है। निरोध से संबंधित उनके बेसिक नॉलेज में भी स्पष्टता दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन


कोर्ट ने मांगा संक्षिप्त जवाब
हाईकोर्ट ने इस तरह के आदेश को बेहद जिम्मेदारीपूर्ण कार्य बताते हुए उसमें कानूनी प्रक्रिया और आवश्यक तथ्यों की स्पष्टता पर जोर दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने मामले में दो दिन का समय देते हुए पुनः संक्षिप्त जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अब इस मामले में आगे की सुनवाई के दौरान कमिश्नर की ओर से प्रस्तुत जवाब और कोर्ट की अगली टिप्पणी महत्वपूर्ण होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें