फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतलाम: भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष ने की आत्महत्या, फांसी लगाने से पहले लिखे सुसाइड नोट में किया ये जिक्र

Tue, 06 Oct 2026 04:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

रतलाम के मावता गांव में भाजपा के सुखेड़ा मंडल उपाध्यक्ष और किराना व्यवसायी कपिल जायसवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 44 वर्षीय कपिल का शव किराना दुकान में मिला। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें मानसिक परेशानी का उल्लेख है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
Register For Event
विज्ञापन
Crime news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के मावता गांव में भारतीय जनता पार्टी के सुखेड़ा मंडल उपाध्यक्ष और किराना व्यवसायी 44 वर्षीय कपिल जायसवाल ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह उनका शव घर के पास स्थित उनकी किराये की किराना दुकान के अंदर पतरे पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांव और व्यापारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


पुलिस को मिला सुसाइड नोट
घटना की सूचना प्राप्त होते ही मावता पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश राठौर पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जावरा स्थित सरकारी अस्पताल भेजा। दोपहर में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी जब्त किया है। सुसाइड नोट में मृतक व्यवसायी ने अपनी मानसिक परेशानी का उल्लेख करते हुए स्पष्ट लिखा है कि वे अपनी मर्जी से यह कदम उठा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- त्विषा शर्मा डेथ केस: समर्थ सिंह को नहीं मिली डिफॉल्ट बेल, कोर्ट ने कहा- 90 दिन में सीबीआई ने दाखिल किया चालान
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच में जुटी पुलिस
मावता चौकी प्रभारी दिनेश राठौर के अनुसार प्रारंभिक जांच में व्यवसायी के मानसिक तनाव से जूझने की बात सामने आई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी है। मृतक भाजपा नेता अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी, एक बेटे और एक बेटी का परिवार छोड़ गए हैं। वे अपने घर के समीप ही किराये की दुकान में किराना का कारोबार करते थे। पुलिस अब सुसाइड नोट और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें