फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omkareshwar: मंत्री राकेश सिंह ने कई विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, नर्मदा तट पर घाट निर्माण कार्य हुआ शुरू

Wed, 26 Nov 2025 05:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर

सार

MP: मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि सड़क ही आर्थिक और सामाजिक विकास की आधारशिला है। सड़कें अच्छी होंगी तो किसान अपनी फसल आसानी से बाजार तक ले जा सकेंगे, मरीज इलाज के लिए अस्पताल तक पहुंच सकेंगे और विद्यार्थी अपने निकटतम स्कूल-कॉलेज तक आसानी से जा सकेंगे।
Register For Event
विज्ञापन
मंत्री राकेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने बुधवार को ओंकारेश्वर में मांधाता विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 18.81 करोड़ रुपये की लागत से बर्फानी आश्रम तक पहुंच मार्ग सहित तीन छोटे पुलों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही 8.49 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाले सर्किट हाउस का निर्माण कार्य भी शुरू किया गया।

मंत्री ने ओंकारेश्वर में नर्मदा तट पर फ्लोटिंग जेट्टी सिस्टम, गोमुख घाट, बाणगंगा घाट और ब्रह्मपुरी घाट पर 49.74 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्यों का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर मांधाता विधायक नारायण पटेल, जिला भाजपा अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, ओंकारेश्वर नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा परिहार, अपर कलेक्टर सृष्टि देशमुख गौड़ा, एसडीएम पुनासा पंकज वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं सहायक कलेक्टर कृष्णा सुशीर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।

मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि सड़क ही आर्थिक और सामाजिक विकास की आधारशिला है। सड़कें अच्छी होंगी तो किसान अपनी फसल आसानी से बाजार तक ले जा सकेंगे, मरीज इलाज के लिए अस्पताल तक पहुँच सकेंगे और विद्यार्थी अपने निकटतम स्कूल-कॉलेज तक आसानी से जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि वर्षा ऋतु समाप्त हो चुकी है, अतः सड़कों के निर्माण कार्य अब तेजी से किए जाएंगे।

विज्ञापन


पढ़ें: छात्रों के उग्र विरोध के बीच प्रोफेसर की संदिग्ध मौत, कमरे में जमीन पर पड़ा था शव; हड़कंप    

सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए ओंकारेश्वर क्षेत्र में सड़क, पुल, पुलिया और भवन निर्माण कार्य एक साथ किए जा रहे हैं, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक किलोमीटर पर भूजल रिचार्ज के लिए जल ग्रहण संरचना बनाई जाएगी। साथ ही सड़कों के लिए खोदी गई मिट्टी वाले स्थानों पर “लोक कल्याण सरोवर” नामक तालाब बनाए जाएंगे। अब तक प्रदेश में 800 ऐसे तालाब बन चुके हैं, जो जल और पर्यावरण संरक्षण में मदद करेंगे।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल में पिछले दो वर्षों में विकास कार्यों की गति बढ़ी है और क्षेत्रीय नागरिकों की परेशानियां कम हुई हैं। मांधाता विधायक नारायण पटेल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से प्रदेश और खंडवा जिले में विकास कार्य दोगुनी गति से हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री का धन्यवाद किया।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें