फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narmadapuram News: लिवइन पार्टनर ने ही कलावे से गला दबाकर की थी हत्या, बाद में साड़ी का फंदा बनाकर लटकाया

Thu, 18 Dec 2025 09:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

सार

नर्मदापुरम के अमरचौक में महिला की मौत आत्महत्या नहीं, हत्या निकली। लिव-इन पार्टनर बलराम सेन ने विवाद के बाद कलाबे से गला दबाकर हत्या की और साड़ी से फंदा बनाकर सुसाइड का रूप दिया। पुलिस ने तीन दिन में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Register For Event
विज्ञापन
नर्मदापुरम पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नर्मदापुरम शहर के अमरचौक क्षेत्र में सामने आया महिला की मौत का मामला अब हत्या साबित हुआ है। पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ है कि किराए के मकान में रहने वाली महिला ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि लिव-इन पार्टनर ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में फांसी का रूप देने की कोशिश की थी। कोतवाली थाना पुलिस ने तीन दिन की जांच के बाद आरोपी बलराम उर्फ गोलू सेन, निवासी बालागंज को गिरफ्तार कर हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन




एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने बताया कि मृतका अपने किराए के मकान में अकेली रहती थी और आरोपी बलराम उसका लिव-इन पार्टनर था, जिसका उसके घर नियमित आना-जाना था। 12 दिसंबर को महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले परिजन शव को फंदे से उतार चुके थे। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बेइज्जती का बदला: देर रात स्नूकर क्लब में बेकरी संचालक पर जानलेवा हमला, लहूलुहान करने के बाद भागा आरोपी
विज्ञापन


पुलिस ने पंचनामा तैयार कर एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान फांसी के बजाय संघर्ष के स्पष्ट निशान मिले, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद हत्या के एंगल से जांच शुरू की गई। मोहल्ले के लोगों और मृतका की बेटी के बयान दर्ज किए गए, जिनमें आरोपी बलराम के घर आने-जाने की पुष्टि हुई।

कलावे से घोंटा था गला
पुलिस ने बलराम को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि 11 दिसंबर की रात वह महिला के घर आया था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिससे गुस्से में आकर उसने कलावे से महिला का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने साड़ी से फंदा बनाकर शव को लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या लगे। वारदात के बाद वह रात करीब तीन से चार बजे के बीच फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें