फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Elections 2023: दतिया में सत्ता का संग्राम, जानिए कैसे राजनीतिक दलों के नेताओं ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप?

Sat, 28 Oct 2023 05:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

Datiyan: मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा को होने वाले चुनावी रण को कवर करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ एमपी के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनावी मुद्दों को जान रहा है। इसी को लेकर आज दतिया में 'सत्ता का संग्राम' हुआ।
Register For Event
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सत्ता का संग्राम को लेकर दतिया का रूख किया गया। इस दौरान दतिया वासी किस मुद्दे को लेकर वोट देने जा रहे है, इसको लेकर सवाल पूछा गया। सवाल का जवाब देते हुए एक सज्जन ने कहा कि 2008 तक ना दतिया में सड़कें बनी, ना पानी की व्यवस्था की गई लेकिन दतिया से जब प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा जब प्रत्याशी बने तो 2008 से लेकर 2023 तक जो दतिया में विकास हुआ है ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शायद ही किसी भी विधानसभा और किसी भी जिले में नहीं हुआ है। अगर हम दतिया में विकास की बात करें तो आज दतिया में मेडिकल कॉलेज, हवाई पट्टी, पॉलिटेक्निक कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, आईटीआई कॉलेज, पत्रिकारिता कॉलेज है। आज नरोत्तम मिश्रा ने दतिया के भविष्य को देखते हुए शिक्षा का स्तर बड़ा किया है। दतिया का बच्चा यहीं से पढ़े और यहीं से अधिकारी बनकर निकले।

कॉलेज की बिल्डिंग बनी लेकिन स्टूडेंट नहीं
अब इसका जवाब देते हुए एक सज्जन ने कहा कि ये सारी बातें सिर्फ कागजों में है। ये जिस पत्रिकारिता विश्वविद्यालय की बात कर रहे हैं, आज उसपर सामुदायिक भवन लिखा हुआ है और तो और उसमें ताला पड़ा हुआ रहता है। ये पॉलिटेक्निक कॉलेज की बात करते हैं, आप इनसे पूछिये कि उस कॉलेज में कितने स्टूडेंट पढ़ते है और कितने प्रोफेसर उन्हें पढ़ाने आते है। उन्होंने कहा कि किसी संस्थान की बिल्डिंग खड़ी करने से स्टूडेंट अपने आप नहीं आ जाता, उसका प्रचार प्रसार करना पड़ता है। 

विज्ञापन




2600 करोड़ की योजना कांग्रेस ने बंद की
सवालों के जवाब का पलटवार करते हुए एक युवा ने कहा कि 2018 में चुनाव के बाद कांग्रेस की 15 महीने की जो सरकार आई, सबसे पहले उन्होंने पत्रकार कॉलेज कैंसिल किया। इसके साथ ही कांग्रेस ने 2600 करोड़ की योजना को भी बंद कर दिया था। 

दतिया में नहीं हुआ विकास
दतिया में विकास के सवाल पर एक और सज्जन ने जवाब देते हुए कहा कि दतिया में विकास तो हुआ है। यहां खाली मेडिकल की बिल्डिंग बनी है, लेकिन बिल्डिंग में डॉक्टर नहीं है। यहां किसी भी तरह की कोई सुविधा नहीं है, सिर्फ दिखावा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें