फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone News: महेश्वर के अहिल्या किले से महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत; कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Thu, 06 Aug 2026 10:26 AM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेश्वर

सार

खरगोन जिले के महेश्वर स्थित अहिल्या किले से गुरुवार सुबह एक महिला ने कथित रूप से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Register For Event
विज्ञापन
अहिल्या किले के पास स्थित घटना स्थल की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेश्वर के अहिल्या किले के चबूतरे से छलांग लगाकर एक महिला ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। इस बीच महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका की पहचान स्थानीय निवासी लक्ष्मी, पत्नी हरभजन सिंह चंदेल (46 वर्ष) के रूप में हुई है। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे घटित हुई है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शी नितेश शुक्ला (देपालपुर) के अनुसार, घटना से पहले महिला हाथ में मिठाई का पैकेट लेकर किले परिसर में घूम रही थी। किले पर तैनात गार्ड ने एक बार उसे चबूतरे की ओर जाने से रोककर वापस भेज दिया था। इसके बाद वह कुछ देर तक किले की पाल पर बैठी रही।

विज्ञापन


इसी दौरान गार्ड प्री-वेडिंग शूट की रसीद बनाने में व्यस्त हो गया। मौका मिलते ही महिला चबूतरे की ओर बढ़ी और अचानक नीचे छलांग लगा दी।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। किले पर तैनात गार्ड और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Bhind News: भिंड में सहकारी समिति का विवाद गरमाया, सहायक सेक्रेटरी का कथित अपहरण, चार पर एफआईआर दर्ज

उल्लेखनीय है कि अहिल्या किला परिसर में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए गार्ड और पर्यटक चौकी की व्यवस्था है। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया को लेकर स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा रही। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा यह कदम उठाने के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें